शरद पूर्णिमा स्पेशल: वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़

भगवान कृष्णा की नगरी वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आज( 5 अक्टूबर) शरद पूर्णिमा महोत्सव की धूम रही। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा की, इसी के साथ अपने इष्ट भगवान बांके बिहारी लाल के विशेष दर्शन कर

Update: 2017-10-05 12:38 GMT

वृंदावन: भगवान कृष्णा की नगरी वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आज( 5 अक्टूबर) शरद पूर्णिमा महोत्सव की धूम रही। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा की, इसी के साथ अपने इष्ट भगवान बांके बिहारी लाल के विशेष दर्शन कर आनंद प्राप्त किया।

आज सुबह से ही श्री धाम वृंदावन में राधे-राधे नाम की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही थी। हजारों भक्त ब्रह्म मुहूर्त से ही वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा करते नजर आये। माथे पर तिलक, हाथ में तुलसी की माला और मुख में श्री कृष्ण का नाम, इसी के साथ श्रद्धालुओं परिक्रमा की और विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर जाकर शरद पूर्णिमा के विशेष दर्शन किए।

सफ़ेद वस्त्रों से सजा मंदिर

- आज पूरे मंदिर को सफेद वस्त्रों से सजाया गया था। वहीं भगवान बांके बिहारी लाल को भी धवल वस्त्र पहनाकर सोने का मुकुट उनके सिर पर पहनाया।

- कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ महा रास किया था और उसी दौरान उन्होंने प्रथम बार बांसुरी बजाई थी।

- इसी भाव से भगवान बांके बिहारी जी को बांसुरी धारण कराई जाती है।

- दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि आज विशेष दर्शन कर वह निहाल हो गए। वृंदावन जैसा आनंद उन्हें कहीं नहीं मिलता।

श्रद्धालुओं ने बताया कि आज बिहारी जी के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए जो साल में एक बार आज ही के दिन(शरद पूर्णिमा के दिन) किये जाते हैं।

Similar News