राजबब्बर की नियुक्ति पर शिवपाल बोले- ये तो दगे कारतूस हैं

Update: 2016-07-13 11:04 GMT

लखनऊ: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को कहा, 'राजबब्बर दगे कारतूस हैं। खोखले लोगों से कांग्रेस तरक्की नहीं कर सकती।' गौरतलब है कि मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व ने राजबब्बर को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। जिसके बाद आज सपा की ओर से शिवपाल यादव का ये बयान सामने आया है।

कांग्रेस ने की किसानों की अनदेखी

शिवपाल यहीं नहीं रुके उन्होंने यूपी की बदहाली का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए कहा, किसानों को जितनी मदद मिलनी चाहिए वो नहीं मिली। आजादी के बाद भी खेतों तक पानी नहीं पहुंचा। ये बातें शिवपाल यादव शुष्क क्षेत्रों में सुपर फूड उत्पादन कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, हमारा देश और प्रदेश कृषि प्रधान है। किसानों के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं।

शिवपाल ने गिनाए सरकार की उपलब्धियां

सपा नेता बोले, 'हमने जल संचय के लिए तालाब खुदवाए। हमारी सरकार ने कई एतिहासिक काम किए। दो साल मे 3000 तालाब खुदवाए। बुंदेलखंड में एक महीने में 100 बड़े तालाब खुदवाए। बुंदेलखंड में किसानों के लिए सपा सरकार ने कई कम किए। किसानों की मौत पर पांच लाख का बीमा दे रही है। उन्होंने कहा, देश को जो तरक्की करनी चाहिए थी वो नहीं हुई सपा सरकार ने चार सालों में बहुत काम किया।

Tags:    

Similar News