UP Politics: हरियाणा और मणिपुर हिंसा पर बोले शिवपाल-जब चुनाव आता है भाजपा षड्यंत्र कर दंगा कराती है

UP Politics: मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, 'बीजेपी नेता सीर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जब भी चुनाव आता है, वह षड्यंत्र कर दंगे भड़काते हैं।'

Update: 2023-08-02 11:01 GMT
Shivpal Yadav said on Haryana and Manipur violence When elections come BJP conspires and creates riots (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को हरियाणा और मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर निसाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है भाजपा द्वारा षड्यंत्र कर दंगा कराया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा।

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, 'बीजेपी नेता सीर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जब भी चुनाव आता है, वह षड्यंत्र कर दंगे भड़काते हैं।' यह बात उन्होंने हरियाणा और मणिपुर में हुई हिंसा के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 सीटों में से कम से कम 50 सीट जीतेगी।

बता दें कि सपा नें लोकसभा चुनाव 2019 बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन कर लड़ा था, जिसमें सपा मात्र पांच सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि बसपा ने 10 सीट पर जीत दर्ज की थी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने पर भी उन्होंने निशाना साधा। कहा कि, ‘अब ओपी राजभर से उनके ही समुदाय का भरोसा खत्म हो गया है।’

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि, ‘राजभर बड़बोले हैं वो किसी को कुछ भी बोल देते हैं। सबने सुना होगा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में उन्होंने क्या बोला था।' गौरतलब है कि सुभासपा 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था।

Tags:    

Similar News