Shravasti News: पूजा अर्चना के बाद पति का दीदार के बाद सुहागिनों ने तोड़ा व्रत, पति की लंबी आयु की कामना की

Shravasti News: रात को चांद नजर आने के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। उसके बाद उन्होंने छलनी की मदद से अपने पति का दीदार कर उनकी पूजा की।

Update:2024-10-20 22:00 IST

Shravasti News

Shravasti News: करवाचौथ पर्व पर लवकुश नगरी श्रावस्ती के बाजार में रविवार सुबह से ही रौनक दिखी। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम के समय पूजा-अर्चना की। पवित्र सरोवर घाट और तटों पर सुहागिनों की भीड़ रही। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल गृहण कर महिलाओं ने व्रत खोला। रविवार को सुहागिनों ने अपने अपने घर पर विधि-विधान के साथ मां करवा की पूजा-अर्चना की।

अपराह्न करीब तीन से चार बजे महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा की और एक स्थान पर एकत्रित होकर करवा की कथा सुनीं। शाम ढलते ही पवित्र सरोवर सीता द्वार झील पूजन के लिए महिलाओं ने राप्ती घाट और तटों की ओर रुख किया। घाट और तटों पर सुहागिन महिलाएं पूजा करती नजर आईं। रात को चांद नजर आने के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। उसके बाद उन्होंने छलनी की मदद से अपने पति का दीदार कर उनकी पूजा की। सुहागिनों ने पति के हाथों से जल और भोजन ग्रहण कर अपना करवाचौथ का व्रत तोड़ा।

वही करवा चौथ को लेकर रविवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ रही। भिनगा मुख्य बाजार, इकौना मुख्य बाजार, गिलौला बाजार, जमुनहा बाजार,कटरा बाजार सहित अन्य बाजारों की ज्वैलरी सॉप, साड़ी सेंटर, ब्यूटी पार्लर, गिफ्ट शॉप, पूजा सामग्री दुकान आदि जगहों पर खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। सराफा और कपड़ों की दुकानों में लोग दिनभर खरीदारी करते हुए नजर आए। कॉस्मेटिक और ब्यूटी पार्लर की दुकानों में भी भीड़ रही। उधर, ज्वैलरी शॉप में महिलाओं ने गहनों की खरीददारी की। व्यापारी शिव कुमार ने बताया कि रविवार को सुहागिनों ने अच्छी खरीदारी की है।

दुसरी तरफ कई सुहागिनों के पति दुसरे राज्यों, फौज और अन्य नौकरी पेशा के चलते घर नहीं आ पाए। ऐसे में कई सुहागिनों ने करवा चौथ पर्व पर पति का दीदार करने के लिए मोबाइल पर ऑनलाइन वीडियो कॉल की और पति की तस्वीर देखी और करवाचौथ का व्रत खोला। उसके बाद महिलाओं ने चांद कर दीदार कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। भाजपा नेत्री प्रियंका रावत ने कहा कि करवा चौथ का पर्व आत्मसंयम, समर्पण और पूजा का प्रतीक है। उपवास और पूजा आत्मशुद्धि का एक माध्यम है, जो महिलाओं को आत्मिक संतुलन और शांति प्रदान करता है। करवा चैथ का पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण को और भी मजबूत बनाता है। साथ ही करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण को और भी गहरा बनाने का एक प्रतीकात्मक अवसर प्रदान करता है।

Tags:    

Similar News