Shravasti News: श्रावस्ती में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस, डीएम ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Shravasti News: मुख्य कार्यक्रम जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने दीप प्रवज्जलित कर किया और बाद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया ।;

Update:2025-03-08 17:09 IST

Shravasti News: शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले में प्रशासन और सामाजिक संगठनों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान हुआ, तो वहीं गोष्ठियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। महिलाओं में गर्व और सम्मान की अनुभूति रही।

मुख्य कार्यक्रम जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने दीप प्रवज्जलित कर किया और बाद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया । सम्मान समारोह कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत आने वाली विभिन्न महिला कर्मचारियों, केयर टेकर, महिला ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में क्रमशः लक्ष्मी राव ग्राम प्रधान कंजड़वा, अनामिका सिंह ग्राम प्रधान चहलवा, सीतापति ग्राम प्रधान घोरमा परसिया, पंचायत सहायक क्रमशः सरिता देवी वर्मा, ममता मौर्या, शान्ती देवी, सरस्वती वर्मा, शालिनी मिश्रा, केयर टेकर क्रमशः जन्ती, राधा देवी, सरिता कुमारी, मिथलेश कुमार, सैल्जा वर्मा शामिल थीं, जिन्हें जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

महिलाओं की उपलब्धियों को याद करने का दिन

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को याद करने का दिन है। यह दिन महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह परिवार की गाड़ी दो पहियों पर चलती है, उसी तरह देश और दुनिया का विकास भी नर-नारी के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन राजकुमार त्रिपाठी, हरिगेन्द्र वर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण व महिलाएं उपस्थित रही। इसी क्रम में महिला दिवस पर इकौना के सत्या द् आर्यन स्कूल में भी सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक कार्य क्रम आयोजित हुए जहां पर महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित अपने विचार व्यक्त किए।



Tags:    

Similar News