Siddharthnagar News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Siddharthnagar News: जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाई गयी।

Report :  Intejar Haider
Update:2023-10-31 16:11 IST

सिद्धार्थनगर में कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी, सरदार बल्लभ पटेल को दी श्रद्धांजलि (न्यूजट्रैक)

Siddharthnagar News: जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

साहसी और निर्भीक महिला थीं इन्दिरा गांधी

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी को आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे सशक्त महिलाओं में गिना जाता है। वह महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन्दिरा गांधी एक साहसी और निर्भीक महिला थीं। जिन्होंने अपने साहस भरे निर्णय से पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण कर विश्व का भूगोल बदल दिया था। इन्दिरा गांधी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।

पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू एवं रंजना मिश्रा, जिला प्रवक्ता सादिक अहमद ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल ने आजादी मिलने के बाद पूरे सरदार पटेल ने पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सैकड़ों देसी रियासतों का भारत में विलय करा कर अखंड भारत का निर्माण किया था जिसके लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजन श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार राव, शकील अंसारी, दिवाकर त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, राजकुमार पाठक, संतोष चौधरी, शौकत अली, राजेश कुमार शास्त्री, उमाशंकर, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, जुबैर खान, पिंटू यादव, कृष्ण कुमार, अकरम अली उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News