विदेशी महिला से दुष्कर्म करने वाले सिपाही ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

गृह सचिव ने मंगलवार को एनेक्सी के मीडिया सेन्टर में पत्रकारों को बताया कि मथुरा के शहर कोतवाली में 7 सितम्बर को दर्ज मुकदमें के अनुसार पांच महीने पहले विदेशी महिला वीजा अवधि बढ़वाने के लिए लखनऊ जा रही थी। आगरा फोर्ट जीआरपी के सिपाही धर्मेंद्र गिरि से उसकी मुलाकात हो गई। 

Update: 2023-05-09 15:06 GMT

लखनऊ: विदेशी महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित सिपहियों में एक सिपाही ने मंगलवार को मथुरा के कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया है। इससे पहले सोमवार को मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोषी सिपाहियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस उसके साथी की तलाश के लिए दबिश दे रही है।

ये भी देखें : गजब! भारत की पहली महिला, तैनात हुई रूस के भारतीय दूतावास में

गृह सचिव ने मंगलवार को एनेक्सी के मीडिया सेन्टर में पत्रकारों को बताया कि मथुरा के शहर कोतवाली में

7 सितम्बर को दर्ज मुकदमें के अनुसार पांच महीने पहले विदेशी महिला वीजा अवधि बढ़वाने के लिए लखनऊ जा रही थी। आगरा फोर्ट जीआरपी के सिपाही धर्मेंद्र गिरि से उसकी मुलाकात हो गई।

आरोप है कि सिपाही ने महिला को वीजा अवधि बढ़वाने के लिए लखनऊ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सिपाही ने उसका वीडियो भी बनाया था। इसके बाद धर्मेंद्र गिरि उसे मथुरा ले आया। यहां एक होटल में धर्मेद्र और उसके साथी आकाश पंवार ने दोबारा दुष्कर्म किया।

ये भी देखें : सोना हुआ सस्ता: अभी खरीद ले, नहीं तो कभी भी बढ़ सकते हैं दाम

गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था

धर्मेंद्र गिरि आगरा फोर्ट जीआरपी में, जबकि आकाश पंवार इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात था। पीड़ित महिला ने दोनों के खिलाफ मथुरा के शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के अगले ही दिन आकाश पवार ने कोर्ट में खुद को आत्मसमर्पण कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से रूस के किर्गिस्तान की रहने वाली एक महिला हाथरस के एक शख्स के साथ शादी कर पिछले 7 साल से यहीं रह रही है। विदेशी महिला का कहना है कि वह करीब 5 माह पहले मथुरा के स्टेट बैंक चौराहे पर किसी काम से आई थी। यहां उसकी मुलाकात आगरा में तैनात सिपाही धर्मेंद्र गिरी से हुई उस समय वह वीजा बनवाने जा रही थी।

ये भी देखें : बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

महिला को बहला-फुसलाकर एक होटल में दुराचार किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र ने वीजा बनवाने में मदद करने की बात कह उसे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद धर्मेंद्र, महिला को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद धर्मेंद्र के एक मित्र आकाश तोमर ने भी महिला को बहकाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी अश्लील विडियो क्लिप भी बना ली और ब्लैकमेल कर उसे बुलाते थे।

Tags:    

Similar News