घोरावल नरसंहार, प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का उदहारण: नरेश उत्तम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार यह आरोप लगा रही कि आरोपी सपा का आदमी है। भाजपा हमेशा से झूठ बोलती है। झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने के सिवा उनके पास कोई काम नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उनकी नजर नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है।

Update: 2019-07-23 08:47 GMT

सोनभद्र: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अष्टभुजा डाक बंगले से सोनभद्र के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोनभद्र में वह जमीन संबंधी विवाद में मारे गए परिजनों से मुलाकात करेंगे। उनका जाने का पहले से प्रोग्राम था और हम कार्यकर्ताओं के साथ वहां जा रहे हैं। सरकार परमिशन दे या ना दे, हमें वहां जाना ही है। पांच जिलों से लोग वहां पहुंच रहे हैं।

ये भी देखें : 170 लोगों की मौतों से बिहार और असम में मचा कोहराम, हर तरफ बाढ़ का कहर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार यह आरोप लगा रही कि आरोपी सपा का आदमी है। भाजपा हमेशा से झूठ बोलती है। झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने के सिवा उनके पास कोई काम नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उनकी नजर नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है।

घोरावल की हुई घटना इसका उदाहरण है। इसके बाद नरेश उत्‍तम सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को भूमि पर कब्जे को लेकर हुए नरसंहार के मामले में मंगलवार को दोपहर 12 बजे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।

ये भी देखें : इस धाम में आने से ही ऊतर जाता है सापं का जहर

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राबर्ट्सगंज पहुंचेंगे जहां तहसील परिसर में घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। उधर घटना के विरोध में समाजवादी जिला प्रशासन द्वारा सपा जिला कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।भारी फोर्स के साथ पुलिस मौके पर मुश्तैद है।

Tags:    

Similar News