Sonbhadra News: आंचल प्रकरण में नया मोड़, पति-सास सहित आठ के खिलाफ दहेज हत्या-क्रूरता का केस दर्ज

Sonbhadra News: मृतका की मां की तहरीर पर राबटर्सगंज पुलिस ने दहेज हत्या, क्रूरता बरतने के आरोप में मामले में पति, सास सहित आठ के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 80(2) और डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Update: 2024-08-04 17:25 GMT

आंचल प्रकरण में पति-सास सहित आठ के खिलाफ दहेज हत्या-क्रूरता का केस दर्ज: Photo- Newstrack

Sonbhadra News: राबटर्सगंजत कोतवाली क्षेत्र के केकराही में चार दिन पूर्व विवाहिता आंचल की संदिग्ध मौत में नया मोड़ आया गया है। मृतका की मां की तहरीर पर राबटर्सगंज पुलिस ने दहेज हत्या, क्रूरता बरतने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में पति, सास सहित आठ के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 80(2) और डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विवाहिता ने फोन कर दी थी साजिश रचे जाने की सूचना

सन्नो देवी निवासी बरकछा कला, थाना कोतवाली देहात, मिर्जापुर ने राबटर्सगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री आंचल कुमारी की शादी सूरज कुमार पुत्र स्व. नंदलाल निवासी केकराही थाना राबर्ट्सगंज के साथ 2019 में हुई थी। 30 जुलाई की सुबह 7 बजे बेटी ने फोन करके बताया कि उसके पति दो दिन से मार पीट रहे हैं और उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं उसी दिन कुछ घंटे बाद उसके पति सूरज कुमार का फोन आया कि आंचल की तबियत काफी खराब है। जब वह अपने पुत्र संदीप और लक्षमन तथा भतीजा अर्जुन, उसकी पत्नी के साथ बेटी के घर पहुंची तो देखा कि उनकी पुत्री को मृत हालत में जमीन पर सुलाया गया था। उसके पास कोई मौजूद भी नहीं था। जब उसने उसके पति सूरज से जाकर पूछा तो बताया गया कि उसकी पुत्री ने फांसी लगा ली है लेकिन फोन के वक्त इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

दहेज के लिए आए दिन मारपीट-उत्पीड़न का लगाया आरोप

मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को सका पति, सास, जेठ श्यामसुदर, सुरेश, पंकज और जेठानी की तरफ से आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट की जाती थी। कई बार पैसे की डिमांड की गई। उसके यहां से ट्रैक्टर तक खींचकर ले जाया गया। तहरीर में फांसी को बहाना बताते हुए हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में पति सूरज, सास नाम अज्ञात, जेठ श्यामसुन्दर, सुरेश, पंकज, जेठानी पूजा, ममता और कुसुम के खिलाफ संबंधित धारा-एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News