Sonbhadra News: कांग्रेसियों ने मुख्यालय पर निकाली भारत जोड़़ो न्याय यात्रा, बजती रही रामधुन, केंद्र सरकार पर साधा गया निशाना

Sonbhadra News: प्रत्येक ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों की अगुवाई मे निकली यात्रा मंगलवार की दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची।

Update: 2024-01-30 15:53 GMT

Sonbhadra Congress Workers Bharat Jodo Nyaya Yatra

Sonbhadra News: कांग्रेसियों की तरफ से राहुल गांधी के समर्थन में जिले में निकाली जा रही पांच दिवसीय (26 से 30 जनवरी) भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्माजी गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए, जिला मुख्यालय पर समापन किया गया। इससे पहले मुख्यालय क्षेत्र में रामधुन के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए, जमकर निशाना साधा गया।

प्रत्येक ब्लाक से मुख्यालय पर पहुंची यात्रा

प्रत्येक ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों की अगुवाई मे निकली यात्रा मंगलवार की दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची। यहां सेवा दल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने ध्वज वंदन कर यात्रा को मुख्यालय क्षेत्र के भ्रमण के लिए रवाना किया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अगुवाई में यात्रा जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज शहर के बढ़ौली चौक, मेन चौक, धर्मशाला चौक, चंडी होटल, महिला थाना सहित अन्य जगहों से होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंची। यहां स्थित गांधी की की मूर्ति का माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।


महंगाई ने कर दिया लोगों का जीना मुहाल: कांग्रेस

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि राहुल गांधी न्याय यात्रा के जरिए गरीब, मजदूर, युवा, किसान, कर्मचारियों के हक के लिए सडकों पर पैदल यात्रा करने में लगे हुए हैं। बीजेपी सरकार में महंगाई-बेरोजगारी चरम पर है। किसान बेहाल हैं। छात्रों के मुद्दे पर सरकार मौन है। प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और यात्रा को लोगों को मिलते अपार समर्थन ने बीजेपी खेमे में बौखलाहट बढ़ा दी है। पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर फेल है। प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने कहा कि बीजेपी जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने किया दावा:2024 में कांग्रेस की बनेगी सरकार

शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि कॉंग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से जग उठे हैं। 2024 में कांग्रेस को जीत मिले और भाजपा की विदाई हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी जी-जान से जुटे हुए हैं। फरीद अहमद, राजेश द्विवेदी, जगदीश मिश्रा, सेवा दल अध्यक्ष कैशलेस लेस पाठक, महिला कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, बृजेश तिवारी, आशुतोष दुबे, विनोद तिवारी, विनय कांत चौबे, नागेश मणि पाठक, बेबी सिंह, लल्लू राम पांडेय, अमरेश देव पांडेय, गोपाल पाठक, शशांक मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, प्रदीप चौबे, बाबूलाल पनिका, निगम मिश्रा, दया शंकर पांडेय, राधेश्याम पटेल, मृदुल मिश्रा, शीतला पटेल, राजबली पांडेय, वेद अग्रहरि आदि ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिलते समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Tags:    

Similar News