Sonbhadra News: सपा के पूर्व मंत्री विजय करोड़पति, तो भाजपा के श्रवण हैं लाखों की संपत्ति के मालिक, शिक्षा के मामले में विजय सबसे आगे

Sonbhadra News: दुद्धी विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवारी जता रहे सपा के पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ जहां करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

Update: 2024-05-13 15:28 GMT

सपा के पूर्व मंत्री विजय करोड़पति, तो भाजपा के श्रवण हैं लाखों की संपत्ति के मालिक, शिक्षा के मामले में विजय सबसे आगे: Photo- Social Media

Sonbhadra News: दुद्धी विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवारी जता रहे सपा के पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ जहां करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी लाखों के संपत्ति की मालकिन हैं। भाजपा के श्रवण के पास भी लाखों की सपंत्ति है। जबकि बसपा के रवि खरवार 32 लाख से अधिक की पैतृक संपत्ति के स्वामी हैं।

नामांकन के वक्त दिए गए शपथ पत्र में संपत्ति को लेकर जो घोषणा की गई है उसके मुताबिक सात बार विधायक तथा मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में परिवार कल्याण राज्य मंत्री रह चुके विजय सिंह गोंड़ विजय सिंह गोंड़ जहां लगभग पांच करोड़ के चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास छियासी लाख 99 हजार सात सौ बयासी रुपये की चल-अचल संपत्ति मौजूद है।

बसपा के रवि सिंह: Photo- Newstrack

भाजपा के श्रवण गोंड़ भी संपत्ति के मामले में विजय सिंह गोंड़ को थोड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। वह 62 लाख 14 हजार 40 रुपये के चल-अचल संपत्ति के स्वामी हैं। वहीं, बसपा के रवि सिंह की तरफ से लगभग 35 लाख की पैतृक संपत्ति होने का दावा किया गया है।

सपा के पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़: Photo- Newstrack

शिक्षा के मामले में भी विजय सिंह सबसे आगे

संपत्ति के साथ ही शिक्षा के मामले में भी विजय सिंह गोंड़ प्रमुख दलों के प्रत्याशियों से आगे हैं। उन्होंने जहां बीएससी तक की पढ़ाई कर रखी है। वहीं भाजपा के श्रवण गोंड़ हाईस्कूल और बसपा के रवि सिंह साक्षर हैं।

भाजपा के श्रवण गोंड़: Photo- Newstrack

पूर्व सांसद लखपति तो उनकी पत्नी करोड़पति

इसी तरह सांसदी के लिए पर्चा भरने वाले वाले पूर्व छोटे सांसद जहां 60 लाख 55 हजार 710 की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, उनकी पत्नी मुनिया देवी एक करोड़ 71 लाख के चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। शिक्षा के मामले में पूर्व सांसद ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई कर रखी है।

Tags:    

Similar News