सपा व निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल

समाजवार्दी पार्टी (सपा) के व निर्दलीय कई पार्षदों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।

Update: 2019-03-10 14:01 GMT
2019 लोकसभा चुनाव के लिए BJP दिल्ली के तीन सांसदों के काट सकती है टिकट

लखनऊ: समाजवार्दी पार्टी (सपा) के व निर्दलीय कई पार्षदों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।

निरालानगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर महापौर संयुक्ता भाटिया, नोएडा से विधायक पंकज सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया। वहीं, लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाने को आह्वान किया।

महानगर मंत्री पुष्कर शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्षदों ने पार्टी का दामन थामा है।

उन्होंने बताया कि सपा से शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड की पार्षद अनीता पाल, पूर्व पार्षद राजू पाल, फैजुल्लागंज-तृतीय वार्ड के निर्दलीय पार्षद जगलाल, बालागंज वार्ड के निर्दलीय पार्षद पुत्तीलाल व विद्यावती तृतीय वार्ड के निर्दलीय पार्षद कमलेश सिंह, पूर्व पार्षद पंकज पटेल पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर विधायक नीरज बोरा, राम अवतार कनौजिया, विवेक तोमर, पार्षद दल के नेता राम कृष्ण यादव, सचेतक रजनीश गुप्ता, दिनेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें....देश जानता है कि बीजेपी ने सैनिकों को चुनाव में घसीटा है: अखिलेश

Tags:    

Similar News