बीस हजार में सपा नेता ने महिला और नवजात बच्चे को बेचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर बाराबंकी में एक महिला और उसके नवजात बच्चे को बेचने की घटना सामने आई है। जिसमें सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता का नाम उजागर हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव वालों की निशानदेही पर मंगूपुर निवासी कृष्ण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह इस महिला को थाना देवा इलाके के गांव सरीफाबाद निवासी पूर्व प्रधान और सपा नेता राम कुमार यादव से बीस हजार रुपए में खरीद कर लाया था। -इस काम में उसकी मदद चार लोगों ने की थी।

Update: 2016-08-08 11:10 GMT

बाराबंकी: राजधानी लखनऊ से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर बाराबंकी में एक महिला और उसके नवजात बच्चे को बेचने की घटना सामने आई है। जिसमें सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता का नाम उजागर हुआ है।

क्या है मामला ?

-यह मामला यूपी के बाराबंकी जिले के थाना टिकैत नगर के गांव मंगूपुर का है।

-जहां रविवार को एक महिला बेहोशी की हालत में अपने 10 दिन के नवजात बच्चे के साथ पुलिस को मिली थी।

-पुलिस ने महिला को इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

-होश में आने के बाद महिला ने अपनी आपबीती बताई।

-यह महिला किसी गैर प्रांत की बताई जा रही।

-जिस वजह से उसकी भाषा गैर प्रांत की होने के कारण कोई समझ नहीं पा रहा है और न ही महिला यहां की भाषा समझ पा रही है।

यह भी पढ़ें ... सपा विधायक के खिलाफ वॉरंट, कार्रवाई करने से कतरा रही पुलिस

सपा नेता सहित तीन लोग गिरफ्तार

-पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव वालों की निशानदेही पर मंगूपुर निवासी कृष्ण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की।

-पुलिस से पूंछतांछ में कृष्ण कुमार ने जो राज उगले उससे पुलिस के भी होश उड़ गए।

-कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह इस महिला को थाना देवा इलाके के गांव सरीफाबाद निवासी पूर्व प्रधान और सपा नेता राम कुमार यादव से बीस हजार रुपए में खरीद कर लाया था।

-इस काम में उसकी मदद चार लोगों ने की थी।

-पुलिस ने कृष्ण कुमार के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सपा नेता राम कुमार यादव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें ... सांसद धर्मेंद्र यादव पर आरोप लगाना पड़ा महंगा, विधायक आबिद रजा संस्पेंड

क्या कहना है पुलिस का?

-पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि इस महिला के साथ उसका एक नवजात बच्चा भी है।

-जिसे इलाज के बाद नारी सुधार गृह में भेज दिया गया है।

-इस घटना में मदद करने वाले दो और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।

-पूछताछ में यह बात स्पष्ट हो गई है कि इस अंजान महिला को बीस हजार रुपए में बेचा गया है।

-यह महिला कहां की है, यहां कैसे आई और इन लोगों के हाथ कैसे लगी इस बात का अभी पता नहीं चल पा रहा है।

-जल्दी ही इसका भी पता चल जाएगा।

Tags:    

Similar News