सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें सोमवार रात करीब सवा आठ बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Update: 2019-06-12 10:13 GMT

गुरुग्राम: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें सोमवार रात करीब सवा आठ बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा संरक्षक को हाई शुगर की समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें...राम जन्मभूमि परिसर विस्फोट मामला : 18 जून को नैनी जेल में फैसला सुनाएगी कोर्ट

मुलायम सिंह हाईपर ग्लाईसिमिया (हाईपर टेंशन) और हाईपर डायबीटीज की समस्या से पीड़ित हैं। इससे पहले भी मुलायम सिंह अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब उनका हाल जानने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे थे। जहां शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव मौजूद थे।

यह भी पढ़ें...आइए जानते हैं ऐसे राज्यपाल, जो हो रहे हैं रिटायर !

मुलायम सिंह को रविवार को लखनऊ के लोहिया इंस्टिट्यूट में चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था। लोहिया अस्पताल के डॉ. भुवन चंद्र तिवारी की देखरेख में मुलायम सिंह यादव का इलाज हुआ था। जांच में ब्लड शुगर हाई मिली थी। इलाज के बाद उन्हें देर रात छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सोमवार को मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया।

Tags:    

Similar News