घर में महिलाओं को सम्मान देना शुरू करें, तभी होगा व्यवस्था परिवर्तन: अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। बस महिलाओं को अवसर मिलने की जरूरत है। अवसर मिलते ही महिलाएं सफलता का झंडा बुलंद कर देती हैं। पटेल ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं।

Update: 2021-03-07 16:34 GMT
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यदि हम सही मायने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहते हैं और बदलाव लाना चाहते हैं तो सबसे पहले इसकी शुरूआत हमें अपने घरों से करनी होगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व्यवस्था परिवर्तन की दिशा तय करेगा। पंचायत चुनाव में अपना दल (एस) पूरी दमखम के साथ उतरेगा और 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ के कैंप कार्यालय में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में यह बात कही। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा की बेटी शालिनी लोधी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव हेतु किसी भी उम्मीदवार का फैसला जिला स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी तय करेगी। इस कमेटी में विधानसभा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल हैं। यदि किसी उम्मीदवार के चयन पर किसी तरह की दिक्कत आती है तो शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गठित होने वाली चुनाव संचालन समिति अंतिम फैसला करेगी।

अनुप्रिया पटेल ने इस मौके पर पंचायत चनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कोई भी पदाधिकारी अपने बैनर-होर्डिंग पर ‘भावी प्रत्याशी’ शब्द का इस्तेमाल न करे। प्रत्याशी के चयन का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। पटेल ने पंचायत चुनाव को सेमी फाइनल बताते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा की तैयारियों में पूरी तरह जुट जाने का निर्देश दिया। पटेल ने यह भी कहा कि पार्टी जिस पदाधिकारी को उम्मीदवार तय करेगी, उसी का सबको समर्थन करना है।

ये भी पढ़ें...बेटे ने पूछा पिता का नाम, मां ने दर्ज कराया रेप का केस, 27 साल बाद पता चलेगा ये सच

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में गांव के वार्ड तक नीला केसरिया (अपना दल (एस) का झंडा) लहराएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने पार्टी पदाधिकारियों को पूरी तैयारी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस पदाधिकारी को उम्मीदवार बनाएगी, चुनाव में उसे ही समर्थन देना है और पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहना है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि बैठक में श्रीमती पटेल ने ‘वन बूथ - 10 यूथ’ का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मूल ताकत कार्यकर्ता हैं। ‘वन बूथ-10 यूथ’ के लक्ष्य को पूरा करने पर हम पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में होंगे और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सफल होंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी से पंचायत चुनाव लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस बाबत पिछले कई महीने से पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।

घर में महिलाओं को सम्मान देना शुरू कीजिए, तभी होगा व्यवस्था परिवर्तन: अनुप्रिया पटेल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यदि हम सही मायने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहते हैं और बदलाव लाना चाहते हैं तो सबसे पहले इसकी शुरूआत हमें अपने घरों से करनी होगी। हमें अपने घर की माताएं, बहनें, पत्नी का सम्मान करना होगा। यहां तक कि हमें घर में काम करने वाली नौकरी को भी सम्मान देना होगा, तभी व्यवस्था परिवर्तन का सपना साकार होगा।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम केवल बेटियों के लिए ही ‘लक्ष्मण रेखा’ की बात क्यों करते हैं। हम बेटों के लिए लक्ष्मण रेखा क्यों नहीं खींचते हैं। बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए हमें बेटों को छोटी उम्र से ही महिलाओं के प्रति सम्मान, संयम का पाठ पढ़ाना होगा। तभी सही मायने में हर जगह बेटियां सुरक्षित होंगी। पटेल ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपना दल (एस) से जुड़ें। यहां पर महिलाओं को पूरी तरह से सम्मान मिलेगा।

ये भी पढ़ें...दलित युवक की 1 साल पहले हुई थी मौत, अब शव का होगा फिर से पोस्मार्टम, जानें क्यों

अवसर मिलते ही महिलाएं सफलता की बुलंदियां छुएंगी

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। बस महिलाओं को अवसर मिलने की जरूरत है। अवसर मिलते ही महिलाएं सफलता का झंडा बुलंद कर देती हैं। पटेल ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। हालांकि अभी भी लिंग के आधार पर महिलाओं के साथ होने वाला पक्षपात पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

महिलाओं ने किया मंच का संचालन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक का संचालन महिला पदाधिकारियों ने किया। बैठक में प्रदेश की लगभग हर जिले की महिला अध्यक्षों ने अपनी बात रखी एवं पार्टी को मजबूत करने का वायदा किया। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा, रीना पटेल, अवधेश कुमारी, अनिता पटेल, संयोगिता चौहान, गीता वर्मा, सरोज वैश्वार, अंजली चौधरी, वर्षा सचान, सुनीता पटेल, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकली कोल, सुरजावती राजभर, आरती सिंह पटेल, आशा अग्रवाल, उर्मिला पटेल, शिल्पी द्विवेदी, अलका पटेल, सोनी गंगवार, अंकिता सचान, सरोज सिंह, किरन रावत, बिंदु प्रजापति, कुसुमलता जैसी वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें...गाजीपुर की बहू दीक्षा राय LLB के प्रथम वर्ष में बनीं गोल्ड मेडलिस्ट

कई दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

इस मौके पर पीलीभीत से महेंद्र पाल दिवाकर, प्रतापगढ़ से रामकृष्ण विश्वकमा, अमेठी से अनिल मिश्रा व अजय कोरी, कौशांबी से यशवंत पटेल, विनोद पासी, मानिकपुर से विरेंद्र कुमार, अनुपम कुमार और मीरा देवी, बलरामपुर से राकेश सिंह, लखनऊ से विक्रम गौड़, प्रयागराज से श्रीकांत गौतम, नरैनी से त्रिभुवन सिंह, कानपुर देहात से शंभूजी, ज्योति जायसवाल इरशाद राही इत्यादि सम्मानित लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News