प्रदेश के बिगड़ते हालात: मदद को आगे आए ऊर्जा मंत्री, श्रीकान्त शर्मा ने दी धनराशि

प्रदेश ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते संक्रमण के तहत बड़ी धनराशि दी है।

Report By :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-04-18 09:06 GMT

कोरोना मरीज(फोटो-सोशल मीडिया)

मथुरा। पूरे देश में महामारी का कहर उफान पर है। तेजी से फैलते संक्रमण की वजह से मरीजों के इजाल के लिए अस्पतालों में बेड नहीं बचे हैं। ऐसे में प्रदेश ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते संक्रमण के तहत बड़ी धनराशि दी है। ऊर्जा मंत्री ने जनपद मथुरा में चिकित्सालयों में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि मुख्य चिकित्साधिकारी मथुरा के पास अवमुक्त कर दिया है।

लगातार बढ़ते ही जा रहे कोरोनो संक्रमण से राज्यों में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होती जा रही है। इस दौर से लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। पर्याप्त चिकित्सा सुरक्षा होने के बाद भी मरीजों की ज्यादा तादात की वजह से इलाज समय से नहीं मिल पा रहा है। हालातों से निपटने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कोविड-19 से संबंधित मरीजों के जांच, उपचार और उपकरणों की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतू 1करोड़ की धनराशि दी है।


विधायक निधि से दी धनराशि

इससे पहले राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव की व्यवस्थाओं से खिन्न होकर शासन को पत्र लिखने वाले कानून मंत्री बृजेश पाठक ने विधायक निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि दी है। इस बारे में उन्होंने गुरूवार को डीएम को पत्र लिखा है। इसके साथ ही कहा है कि नियमानुसार उक्त राशि तत्काल निर्गत की जा सकती है।

कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पत्र में कहा था कि कोरोना के विकराल स्वरूप को देखते हुए विधायक निधि से मध्य विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में अस्थाई रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए केंद्र बनाए जाएं। इन सभी केंद्रों पर ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की जाए। साथ ही टेली मेडिसन के जरिए जो लोग आइसोलेशन में हैं, उन्हें घर पर ही दवा उपलब्ध कराई जाए।

आगे उन्होंने कहा कि सभी कल्याण मंडप, बारात घर, गेस्ट हाउस को एल -1 व एल-2 स्तर का अस्थाई हॉस्पिटल बना लिया जाए। ऐसे हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए और जो भर्ती होना चाहे उसे भर्ती कराया जाए।

उन्होंने नगर आयुक्त को भी वार्डों में सैनिटाइजेशन करवाने और बैकुंठ धाम में सफाई व अन्य आवश्यक कार्य कराने के लिए विधायक निधि से आवश्यकतानुसार राशि देने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नगर आयुक्त व मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखते हुए तत्काल डिमांड तैयार कर भेजने को कहा है।

Tags:    

Similar News