स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- वंशवाद, परिवारवाद, युक्त दलों से मुक्त हुआ प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज भारतीय जनता पार्टी के मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी आनन्द शुक्ला के पक्ष में भाजपा चित्रकूट के अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के एक विशाल सम्मेलन को मानिकपुर के पकौवा देवी सस्कृत विद्यालय में सम्बोधित किया।

Update: 2023-08-07 06:37 GMT

लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार युक्त दलों का पूरी तरह से देश व प्रदेश में खात्मा हो चुका है। आज देश के अन्दर ऐसे प्रधानमंत्री का शासन है जिनका परिवार एक साधारण घर में रहता है। साधारण सी नौकरी करता है उन्हें गांव में रहने वाले उस गरीब की चिन्ता है जिसके पास रहने के लिए छत नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज भारतीय जनता पार्टी के मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी आनन्द शुक्ला के पक्ष में भाजपा चित्रकूट के अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के एक विशाल सम्मेलन को मानिकपुर के पकौवा देवी सस्कृत विद्यालय में सम्बोधित किया।

ये भी देखें : यहां तैनात की जाएगी पुलिस की ये स्पेशल टीम, ये है बड़ी वजह

आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब का इलाज मुफ्त हो रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के 125 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर काम कर रहे है। प. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के बनाये गए मार्गो पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अति पिछडे़, अतिदलित, शोषित, वंचित पीड़ित समाज के लिए काम कर रही है। गरीबों को मुफ्त में आवास, शौचालय, रसोई गैस, विद्युत कनेक्शन के साथ-साथ 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज हो इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब का इलाज मुफ्त हो रहा है। जो गरीब बिमारी में पैसे के अभाव के कारण अपना सही इलाज नहीं करा पाता था।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुंभ के मेले में मोदी व योगी के अथक प्रयास से स्वच्छ मेले का आयोजन हुआ था, जिसकी साफ सफाई व्यवस्था में लगे दलित, बाल्मीकि समाज के लोगों का पैर धूलकर देश के. प्रधानमंत्री ने दलित समाज का गौरव बढाया था।

ये भी देखें : खा रहे थे मुर्गा, हो गए सस्पेंड यह है पूरी कहानी

परिवारवाद से हटकर सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के नारे पर काम

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के समय जाटव समाज की कन्या का पैर धोकर उसकी पूजा अर्चना करने का काम किया है। आज हमारे देश व प्रदेश की सरकार जातिवाद, वर्गवाद, परिवारवाद से हटकर सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के नारे पर काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी का लक्ष्य हैं की 2022 तक हम देश के हर गरीब को जिसके पास पक्का मकान नहीं है उनको पक्का मकान देने का काम करेंगे। जहां गांव में लोग नदी, तालाब, पोखरों का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर रहते हैं उनको 2024 तक गांव के एक-एक घर में टोटीं वाले नल से स्वच्छ पानी देने का काम करेंगे। आज दुनिया के किसी भी देश में मोदी जी जाते है तो वहां का राष्ट्रध्यक्ष उनकी अगवानी में बाहें फैलाये खड़ा रहता है।

Tags:    

Similar News