लखनऊ में उपचुनाव के लिए आज शाम से प्रचार होगा बंद

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत एक घंटा पहले सुबह 5ः00 बजे से मतदान शुरू कर दिया जाएगा. मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Update: 2023-09-03 04:02 GMT
लखनऊ में उपचुनाव के लिए आज शाम से प्रचार होगा बंद

लखनऊ: राजधानी की इकलौती कैंट विधानसभा सीट पर आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए आज से चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगां। चुनाव प्रचार शाम पांच तक किया जाएगा। 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन की एंट्री

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ के कैंट विधानसभा उप चुनाव में 3,85,072 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कैंट विधानसभा के उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान करवाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईवीएम का बूथ अलॉटमेंट राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की उपस्थिति में किया गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव: सिरसा से विपक्षियों पर बरसे पीएम तो पाक को भी दी चेतावनी

कैंट उप चुनाव के मतदान 21 अक्तूबर को शराब बंदी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया क मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पहले से बिक्री बंद हो जाएगी। मतदान के एक दिन पहले 344 ईवीएम को बूथों पर पहुंचाया जाएगा और 167 ईवीएम रिजर्व रखी जाएंगी।

मद्य निषेध दिवस घोषित

विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा में 344 मतदान स्थलों का निर्माण किया गया है। मतगणना के दिन को भी मद्य निषेध दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र और उसको चारों ओर आठ किलोमीटर की परिधि में मदिरा, बियर, देशी मदिरा, ताड़ी और भांग की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद रखी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: कमलेश की इसलिए हुई हत्या! DGP का बड़ा खुलासा, आरोपियों ने गुनाह कबूला

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत एक घंटा पहले सुबह 5ः00 बजे से मतदान शुरू कर दिया जाएगा. मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Tags:    

Similar News