अयोध्या: गणतंत्र दिवस पर पहुंचे एमपी अग्रवाल, बताई संविधान से जुड़ी बातें

जिलाधिकारी ने सभागार में अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को संविधान निर्माण समिति के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। जिन्होंने विश्व का सबसे सुन्दर संविधान बनाया है।

Update: 2021-01-26 12:59 GMT
अयोध्या: गणतंत्र दिवस पर पहुंचे एमपी अग्रवाल, बताई संविधान से जुड़ी बातें

अयोध्या : पूरे मण्डल में गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया। मण्डलायुक्त कार्यालय में आयुक्त एमपी अग्रवाल द्वारा ध्वज के अभिवादन करने के पश्चात उपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन सन् 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। यह विश्व का सबसे बेहतर संविधान है। आज के दिन हम सब इसका संकल्प पढ़ते है इसका एक-एक शब्द महत्वपूर्ण है। हम सभी को इसके मूल भाव को अंगीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। हमारे देश में आजादी के पश्चात हर क्षेत्र में अतुलनीय विकास हुआ है।

आयुक्त एमपी अग्रवाल ने कही यह बात

कोविड काल में ही हम लोग मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एवं उनकी स्वयं की पहल से कोविड नियंत्रण तथा माइग्रेन मजदूरों को रोजगार दिलाने में सफलता पायी। हमारी मनरेगा का वार्षिक लक्ष्य जुलाई 2020 में ही पूरा हो गया था मनरेगा में दोगुना रोजगार का सृजन हुआ तथा लोगों को रोजगार मिला। उक्त अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन शिव पूजन, अपर आयुक्त प्रशासन वीके श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त वेद प्रकाश मौर्या, उप निदेशक सूचना डा.मुरलीधर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार साहू, विशेष सहायक सच्चिदानन्द सिंह, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट कक्ष में किया ध्वजारोहण

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट कक्ष में ध्वजारोहण व अभिवादन के साथ राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प कराया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर व कलेक्ट्रेट के पीछे उद्यान में स्थापित वीर सपूतों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती शान्ती देवी सिंह को अंग वस्त्र व पुष्प भेंटकर सम्मानित करने के साथ कम्बल वितरण भी किया।

संविधान निर्माण के बारे में बताया

जिलाधिकारी ने सभागार में अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को संविधान निर्माण समिति के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। जिन्होंने विश्व का सबसे सुन्दर संविधान बनाया है। संविधान के तहत हमें सारी सुविधाएं मुहैया कराई है। दुनिया के विभिन्न देशों के संविधान में जो अच्छाईयां थी उसको सम्मिलित करते हुये भारतीय प्रवेश को ध्यान में रखकर विश्व का सबसे अच्छा लिखित संविधान बनाया। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र के इस पर्व पर हम सभी को अच्छाइयों को आत्मसात करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बलिया में मंत्रीजी की फिसली जुबान, मुंह से निकली स्वतंत्रता दिवस की बधाई

गणतंत्र दिवस के मौके पर मौजूद रहे यह लोग

हम में से प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाते रहे तो दुनिया में सबसे अच्छा देश बनने से कोई रोक नही पायेगा। यदि हम थोड़ा -थोड़ा नियमित प्रयास करें तो अपने भारत देश को विश्व शिखर पर स्थापित कर सकते है और इसके लिए हमें सदैव सचेत व तत्पर रहना होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर डा.वैभव शर्मा, वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला, प्रशासन संतोष कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी पी0डी0 गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर: मदरसा में हुआ झंडा रोहण, वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया गणतंत्र दिवस

अयोध्या के इन स्थानों पर मनाया गया गणतंत्र दिवस

जिला सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा जिला न्यायालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण का अभिदान किया गया। उक्त अवसर पर न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा संकल्प दिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने विकास भवन में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया तथा सभी को अपने कार्य एवं आचरण से विकास कार्यो में तेजी लाने तथा आम जनमानस को उसका लाभ दिलाने का आहवान किया। मण्डल के समस्त जनपदों, तहसीलों, ब्लाकों आदि स्थानों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया तथा कोविड प्रोटोकाल का भी पालन किया गया। पुलिस लाइन में मुख्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने भाग लिया।

रिपोर्ट : नाथ बख्श सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News