वायरल हुआ ताज के अंदर का ये वीडियो, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

ताजमहल भारत की सबसे पुरानी ऐतिहासिक इमारत में से एक है। इसकी खूबसूरती देखने लोग देश-विदेश से आते हैं। और बदलते वातावरण को देखते हुए अब इसकी खूबसूरती पर दाग भी लगने लगे हैं। दिन पर दिन ये बदरंग होता जा रहा है। आए दिन इसको लेकर कोई न कोई खबर आती ही रहती है।

Update: 2019-12-01 05:17 GMT

आगरा: ताजमहल भारत की सबसे पुरानी ऐतिहासिक इमारत में से एक है। इसकी खूबसूरती देखने लोग देश-विदेश से आते हैं। और बदलते वातावरण को देखते हुए अब इसकी खूबसूरती पर दाग भी लगने लगे हैं। दिन पर दिन ये बदरंग होता जा रहा है। आए दिन इसको लेकर कोई न कोई खबर आती ही रहती है। अब इससे जुड़ा एक विडियो काफी वायरल हो रहा है। 30 नवंबर शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल का ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिससे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

ये भी देखें:यहां ठण्ड ने तोड़ा रिकार्ड, शून्य से नीचे पहुंचा पारा, जम गईं झीलें, घरों में कैद हुए लोग

इस वीडियो में कुछ लोग ताजमहल के मुख्य मकबरे पर फातिहा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इनमें महिला पर्यटक भी शामिल हैं। यह वीडियो कब का है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फातिहा पढ़ने वालों के साथ एक गाइड भी है।

नियम के मुताबिक, ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि नहीं की जा सकती है। केवल शुक्रवार के दिन ही यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। इसके अलावा ईद पर नमाज पढ़ी जाती है।

ये भी देखें:World AIDS Day: जान कर हो जाएंगे हैरान, हर हफ्ते इतनी महिला होती है HIV का शिकार

ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि ऐसा वीडियो संज्ञान में आया है। ये वीडियो कब का है यह फिलहाल पता नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग फातिहा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News