देवरिया: पेट्रोल पंप के जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 की मौत, दर्जनभर घायल

Update:2017-10-14 17:16 IST
देवरिया: पेट्रोल पंप के जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 की मौत, दर्जनभर घायल

लखनऊ/देवरिया: पेट्रोल पंप की जमीन को लेकर एक विवाद शनिवार (14 अक्टूबर) को खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां तक चल गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर घायल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह मामला देवरिया के सदर कोतवाली के सरौरा गांव का है। पेट्रोल पंप के निर्माण के विरोध में शुरू हुए विवाद में तनाव काफी बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर फायरिंग की। गोली लगने से तीन युवकों इंद्रजीत (22 वर्ष), राम प्रवेश (25 वर्ष) और सत्य प्रकाश (19 वर्ष) की मौत हो गई।

दो की हालत नाजुक

इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में सरौरा गांव निवासी बैजनाथ (40 वर्ष), विजय (50 वर्ष) की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। फ़िलहाल, घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल है।

Tags:    

Similar News