Sonbhadra: घर-घर तिरंगा, देशभक्ति के रंग में डूबा सोनभद्र, सुबह प्रभात फेरी, दोपहर-शाम तिरंगा यात्रा

Sonbhadra: वहीं डीएम चंद्रविजय सिंह, एसपी डा. यशवीर सिंह की अगुवाई में बाइक रैली निकाल देशभक्ति की अलख जगाई गई। तमाम लोगों ने सुबह होते ही अपने घरों पर तिरंगा फहराना शुरू कर दिया।

Update: 2022-08-13 13:01 GMT

Tiranga Yatra in Sonbhadra (Image: Newstrack)

Sonbhadra: देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त को मनाएगा। वहीं इसके उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत यूपी के आखिरी छोर पर स्थित तथा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड से सटे सोनभद्र में दो दिन पूर्व ही पूरा जिला तिरंगामय हो गया है। शनिवार को जहां सुबह से शाम तक वंदे मातरम्, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद.. की गूंज बनी रही।


वहीं डीएम चंद्रविजय सिंह, एसपी डा. यशवीर सिंह की अगुवाई में बाइक रैली निकाल देशभक्ति की अलख जगाई गई। तमाम लोगों ने सुबह होते ही अपने घरों पर तिरंगा फहराना शुरू कर दिया। विद्यालयों की तरफ से और पंचायतों में सुबह प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति की अलख जगाई गई। दोपहर में भाजपा की जिला इकाई के साथ ही, प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा लोगों से अमृत उत्सव उत्साह के साथ मनाने की अपील की गई। नगरपालिका की तरफ से विवेकानंद प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दोपहर बाद डीएम चंद्रविजय सिंह, एसपी डा. यशवीर सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट से तिरंगे के साथ निकली विशाल बाइक रैली स्वर्णजयंती चौक, सिविल लाइंस रोड, महिला थाना मोड़, सिनेमा मार्केट, मेन चौक, धर्मशाला चौक होते हुए लगभग छह किमी दूरी तय कर शहीद उद्यान पहुंची। यहां शहीद स्तंभ पर पुष्पाहार चढ़ाकर अमर शहीदों को याद किया और देश की आजादी और एकता को अखंड तथा अक्षुण्ण बनाने रखने का संकल्प जताया गया। निकाली गई।


डीएम के साथ सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्र, डीपीआरओ विशाल सिंह भी रैली के आगे-आगे बने रहकर लोगों को घर-घर तिरंगा और उत्साह के साथ आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने की अपील करने में लगे रहे। डीएम चंद्रविजय सिंह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ ने हमें अमृत महोत्सव बनाने का मौका दिया है। यह एक ऐसा पर्व है जिसका एक-एक क्षण हमें गर्व की अनुभूति कराता है। उधर, विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर देशभक्तिपरक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अमर शहीदों को नमन किया। चेयरमैन वीेरेंद्र जायसवाल, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, सुनील सिंह, संत कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


भाजपा की महिला मोर्चा ने घर-घर तिरंगा के लिए किया प्रेरित

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से स्वर्णजयंती चौक के पास से तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। अगुवाई काशी क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चैरसिया और जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया। भारत माता का रथ सजाए, राष्ट्रभक्ति, गीतों पर भारत माता की जयघोष करते निकली तिरंगा यात्रा सिविल लाइंस रोड, पन्नूगंज रोड होते हुए विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंची। वहां भारत माता का आरती उतारी गई। नम्रता चैरसिया ने महिला कार्यकर्ताओं को घर-घर तिरंगे के लिए प्रेरित किया। पुष्पा सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा पूजा दिक्षित, चोपन प्रमुख लीला देवी, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजय जैन, कुसुम शर्मा, प्रमिला त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, अंशू अग्रहरी, सुमन केशरी, सरोज केशरी, सुल्ताना बेगम,किरन सिंह, आरती मिश्रा, किरन तिवारी सहित अन्य ने पदयात्रा में मौजूदगी दर्ज कराई।


तिरंगा यात्रा निकाल ग्रामीणों में किया झंडे का वितरण

दुद्धी प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव की अगुवाई में उनके ग्राम पंचायत केवाल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान 400 लोगों में तिरंगे का वितरण किया गया। दिनेश यादव का कहना था कि हम आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी राष्ट्र के प्रति और ज्यादा बढ़ जाती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू भारती, रामअधार भारती, सचिव रामचंद्र भारती, वार्ड सदस्य राजेश यादव, नरेश राम, पतिराज गोंड़, चंद्रिका यादव, एडवोकेट अभीनाथ यादव, एएनएम पूजा भारती, सफाईकर्मी सुरेंद्र भारती, उमेश भारती, मेवालाल गुप्ता, मुनिलाला भारती, अरुण गुप्ता, रामरतन, विजय यादव, सुरेंद्र यादव, अरविंद यादव, राजेंद्र यादव, सत्यनारायण पनिका, संतोष यादव आदि की मौजूदगी बनी रही।

उधर, न्याय पंचायत बुटबेढ़वा स्थित कंपोजिट विद्यालय धरतीडोलवा-धुमा के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली। इसके जरिए रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, राम मंदिर, थाना रोड, काली मंदिर, रामलीला ग्राउंड, आदर्श नगर, सुभाष तिराहा, हलवाई चैक एरिया के लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र छात्रा झंडा गीत-देश भक्ति गीत गाने के साथ ही भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम्.. के नारे लगाते रहे। शिक्षिका अंजू रानी, सालनी कुमारी, चंचला कुमारी, पद्मावती देवी प्रधान सुरेंद्र पासवान, राम प्रसाद यादव आदि शामिल रहे।


गगनभेदी नारों के जरिए जगाई घर-घर तिरंगा की अलख

दुद्धी नगर में शनिवार को सीएचसी दुद्धी, कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी, नगर पंचायत दुद्धी, संयुक्त बार दुद्धी की ओर से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। अगुवाई कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम, राजकुमार अग्रहरि चेयरमैन दुद्धी, जितेंद्र श्रीवास्तव और प्रभु सिंह कुशवाहा संयुक्त बार अध्यक्ष, प्रधानाचार्य शकील अहमद का कहना था कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ एक अद्भुत पल है। इसको लेकर पूरे उत्साह के साथ सभी नागरिक 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं। जुलूस दुद्धी नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ अमवार मोड़, तहसील मोड़, म्योरपुर मोड़, टाउन क्लब मैदान तक गया। भारत माता की जय, भारत वीरों की जय, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाना है, हर घर पर तिरंगा फहराना हैकृजैसे गगनभेदी नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इसमें डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. संजीव, डॉ. गौरव, राकेश श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, नंदलाल अग्रहरि, आशीष, मनोज तिवारी, अधिशासी अधिकारी भारत सिंह, आलोक कुमार, अध्यापिका रेणु कनौजिया, अंजली साहू, अब्दुल मन्नान, प्रयोगशाला प्राविधिक सीताराम, अतुल सिंह, दीपक सिंह, बीसीपीएम सुनीता कुमारी, एएनएम नीलम चतुर्वेदी, एलटी विष्णु दयाल, किरण भारती, रामेश्वर, राजेंद्र श्रीवास्तव, एक्स-रे सहायक मनीष, स्वयं सहायता समूह की नजरानी सहित अन्य ने सहभागिता दर्ज कराई।

Tags:    

Similar News