शाही जोड़े ने तोड़ा अपना वादा, जुड़वा जबरा FAN से मिले बिना लौटे

Update: 2016-04-17 07:09 GMT

आगरा शाही जोड़े से मिलने जुड़वा बहनें रांची से आगरा आई हुईं थी, लेकिन शाही जोड़े ने अपना वादा तोड़ दिया और उनसे बिना मिले ही चले गए। सुखप्रीत और बलप्रीत से शाही परिवार ने मिलने का वादा किया था पर उनकी मुलाकात उनसे नहीं हो पाई। इसमें सबसे बड़ी रूकावट सुरक्षा व्यवस्था रही। मायूस होकर दोनों बहने वापस लौट गईं।

ब्रिटिश जोड़े ने लिखा था लेटर

-झारखंड रांची की रहने वाली 22 वर्षीय जुड़वा बहने सुखप्रीत और बलप्रीत हैं।

-11 साल की उम्र से ही दोनों ब्रिटिश जोड़े की जबरदस्त फैन हैं।

-दोनों बहने शाही जोड़े की हर खबर की कटिंग और फ़ोटो संभाल कर रखती हैं।

यह भी पढ़े...PHOTOS में देखिए कुछ ऐसा रहा शाही जोड़े का अंदाज-ए-दीदार

-ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स पर भी फॉलो करती हैं।

-ब्रिटिश जोड़े ने उन्हें लेटर के माध्यम से भारत आने पर मिलने की बात कही थी।

-अच्छे प्रशंसक होने के लिए धन्यवाद भी दिया था।

घूमती रहीं जुड़वा बहनें

शाही जोड़े के ताजमहल आने की खबर सुनकर दोनों बहने अपनी मां हरप्रीत और पिता रविन्द्र के पीछे पड़ गयी और तत्काल टिकट करवा कर ताजमहल आ गयी। दोनों ताजमहल के पूर्वी गेट और होटल के आस पास कोलार्ज डायरी और उनका खत लिए घंटो घूमती रही। ताजमहल के अंदर भी गई। हर मीडिया कर्मी और पुलिस के आगे अपनी दास्तान सुना कर मदद के लिए गुहार भी लगाईं पर किसी भी तरह उनकी मुलाकात शाही जोड़े से नहीं हो पाई। थक हार कर दोनों बहने मायूस होकर लौट गई।

यह भी पढ़े...शाही जोड़ा टिकट खरीदकर जाएगा अंदर, स्पेशल बस से करेगा ताज महल का दीदार

क्या कहा जुड़वा बहनों ने?

इतनी पास होकर भी न मिल पाने का मलाल उन्हें सारी जिंदगी रहेगा और वो खत और ट्विटर के माध्यम से ये बात शाही जोड़े को भी बताएंगी। इस समय बलप्रीत एमकॉम और सुखप्रीत बीएससी आईटी कर रही हैं।

यह भी पढ़े...शाही जोड़े के लिए नहीं बंद होगा ताजमहल,आम लोगों संग करेंगे ताज का दीदार

Tags:    

Similar News