राजधानी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, शिक्षा नीति पर की चर्चा

शुक्रवार सुबह आठ बजे वे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार में आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में शिरकत करने के बाद लगभग 12 बजे केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर पहुंचे।

Update: 2023-04-01 05:30 GMT

लखनऊ: केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशक ने आज लखनऊ में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर छात्र छात्राओं और प्रधानाध्यापकों से वार्ता की। इसके पूर्व वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भेंट की।

आज सुबह केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सुबह सीएमएस गोमतीनगर में पहुंचकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां वह दो घंटे रहें और छात्र छात्राओं के बीच रहकर उनकी पढाई के बारे में बातचीत की।

शुक्रवार सुबह आठ बजे वे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार में आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में शिरकत करने के बाद लगभग 12 बजे केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर पहुंचे।

जहां उन्होंने पूरे लखनऊ संभाग के केन्द्रीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

ये भी पढ़ें...ये 70 छात्र पीएम मोदी के साथ देखेंगे चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग

यहां पर उनका सभी से परिचय कराया गया। इसके अलावा उन्होंने पूरे विद्यालय का भ्रमण किया।

उन्होंने यहां पर लखनऊ संभाग के15 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षा नीति पर चर्चा कीे। इसके साथ ही वे छात्रों से भी रूबरू हुए।

शाम को वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में उर्दू-पर्शियन लैंग्वेज भवन के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुचें जहां पर करीब एक घंटे तक रहकर शिक्षकों से वार्ता भी भी की।

इसके पहले आज सुबह उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात की। रमेश पोखरियाल निशंक ने योगी आदित्यनाथ से करीब आधा घंटे तक वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच कुछ मामलों पर चर्चा कर उनसे निवारण करने की बात कही। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शाम करीब छह बजे वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें...सावधान रहें चालक! अब इस पर भी देना पड़ सकता है भारी जुर्माना

 

Tags:    

Similar News