उन्नाव केस: 24 घंटे में क्या-क्या हुआ? किसने दी पीड़िता के परिवार को धमकी? यहां जानें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर छूटे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़ित लड़की को जला दिया था। इसके बाद गुरुवार को उसे इलाज के लिए लखनऊ से दिल्ली लाया गया।

Update: 2019-12-06 07:40 GMT
दुष्कर्म की घटनाओं में पंजाब भी अब पीछे नहीं

लखनऊ/ उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर छूटे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़ित लड़की को जला दिया था। इसके बाद गुरुवार को उसे इलाज के लिए लखनऊ से दिल्ली लाया गया।

राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पीड़ित की हालत बेहद नाजुक है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शुक्रवार को अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारी ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है, लेकिन उसके बचने की संभावना बहुत कम है।

वह 90% जल चुकी है। उसके कई अंग जल जाने के कारण मल्टी ऑर्गन फेल होने का खतरा है, वह आईसीयू में कब तक रहेगी इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते।

पीड़िता के परिवार को मिली धमकी

पीड़ित युवती के चाचा-चाची को आरोपियों की तरफ से धमकी मिलने लगी है। चाचा कोतवाली गंगाघाट इलाके में रहते हैं, उनके अनुसार आरोपी युवक के रिश्तेदार की तरफ से फोन आया, जिसमें उन्होंने जान से मारने की धमकी दी गई।

साथ ही कहा गया कि उनकी दुकान जला देंगे, धमकी के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है, अब पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...हैदराबाद गैंगरेप: आरोपियों का एनकाउंटर, देखें बॉलीवुड का रिएक्शन

ये भी पढ़ें...हैदराबाद रेप केस: पुलिसकर्मियों पर हुई फूलों की वर्षा, महिलाओं ने बांटी मिठाई

क्या है ये पूरा मामला

लड़की को उसी के गांव के आरोपी शिवम ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया था। उसने दुष्कर्म के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और मानसिक तौर पर यातनाएं दीं।

परेशान होकर लड़की अपनी बुआ के घर रायबरेली चली गई। शिवम ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और हथियारों के दम पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

इसके बाद 5 मार्च, 2018 को परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के दो आरोपियों शिवम और शुभम को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद दोनों 3 दिसंबर को जमानत पर बाहर आए तो लड़की को जला दिया। इस मामले में पुलिस ने शिवम, उसके पिता रामकिशोर, शुभम, हरिशंकर और उमेश बाजपेयी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप मामला: ये क्या बोल गए यूपी के मंत्री, कहा भगवान राम भी नहीं ले सकते गारंटी

ये भी पढ़ें...हैदराबाद गैंगरेप: ‘सज्जनार’ एक ऐसा पुलिस ऑफिसर जो Onspot’ लेता है फैसला

Tags:    

Similar News