उन्नाव रेप केस-हत्या : भाजपा विधायक समेत 10 पर बड़ी कार्रवाई

भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद और दो दर्जन से ज्यादा पर हत्या, जान से मारने, जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। महेश सिंह की तहरीर पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई।

Update: 2019-07-29 11:54 GMT
उन्नाव_रेप_केस-हत्या : भाजपा विधायक समेत 10 पर बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली : भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद और दो दर्जन से ज्यादा पर हत्या, जान से मारने, जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। महेश सिंह की तहरीर पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई।

डीएम नेहा शर्मा, एसपी सुनील सिंह एक्सीडेंट मामले में जेल में पूछताछ करने पहुंची

रायबरेली डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि पीड़िता के चाचा मुकेश सिंह ने पे रोल की एप्लीकेशन दी। पे रोल एप्लीकेशन डीएम उन्नाव के नाम है। उन्होंने तहरीर दिया, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। सीबीआई जांच की मांग को लेकर दिया मुकेश ने पत्र शासन को भेजा है। एफआईआर में विधायक समेत अन्य नौ लोगों का नाम है।

उन्नाव रेप पीड़िता परिवार के रायबरेली जेल में बंद महेश सिंह ने 72 घंटे की पेरोल मांगी हैं। पीड़िता के चाचा की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम, विधायक के भाई मनोज सेंगर का नाम भी शामिल है। मामले में आरोपी रिंकू के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी देखें… उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसा/साजिश: यहां जानें इससे जुड़े 5 तथ्य

10 नामजद और 15-20 अन्य अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की 302, 307, 506 120बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

एफआईआर में आरोपी-

कुलदीप सिंह सेंगर

मनोज सिंह सेंगर

विनोद मिश्र

हरिपाल मिश्र

नवीन सिंह

कोमल सिंह

अरुण सिंह

ज्ञानेन्द्र सिंह

रिंकू सिंह

एडवोकेट अवधेश सिंह

15-20 अन्य अज्ञात

 

यह भी देखें… उन्नाव रेप केस: सवालों के घेरे में प्रशासन और CBI, तेज हो रही कार्रवाई की मांग

उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा एक्सीडेंट से हत्या करवाने की साजिश आरोप में एडीजी जोन के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

रविवार को रायबरेली के गुरबख्शगंज थानाक्षेत्र में महेश सिंह से जेल से मिलकर लौट रहे परिजनों का एक्सीडेंट हुआ था।

महेश सिंह मृतक पुष्पा सिंह के पति हैं। जो रायबरेली जेल में 307 के मामले में बन्द है। एक्सीडेंट में 2 महिलाओं की मौत हो गई है। रेप पीड़िता और वकील महेंद्र सिंह गंभीर हालात में केजीएमयू में भर्ती है।

 

 

Tags:    

Similar News