UP: दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास रेल हादसा, बेपटरी हुए मालगाड़ी के 8 कंटेनर, ट्रेनों के रूट डायवर्ट

उत्तर प्रदेश में बुधवार (17 नवंबर 2021) को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां मालगाड़ी के आठ कंटेनर पलट गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज डाउन ट्रैक पर हुआ है।

Update: 2021-11-17 04:10 GMT

उत्तर प्रदेश में बुधवार (17 नवंबर 2021) को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां मालगाड़ी के आठ कंटेनर पलट गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज डाउन ट्रैक पर हुआ है। मालगाड़ी प्रयागराज से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की तरफ जा रही थी। 

हादसे के बारे में ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया, कि यह हादसा आज सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व-मध्य रेलवे की ओर से रूट को फिर से बहाल करने की दिशा में काम चल रहा है। फिलहाल इस मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हैं। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेन को फिलहाल डायवर्ट किया जा रहा है।


Tags:    

Similar News