UP विधानसभा: विपक्ष के हंगामें के बीच सरकार ने विधायी कार्य पूरे किए

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन आज विपक्ष के हंगामे के बीच सत्तापक्ष ने अपने विधायी कार्य निबटाए।

Update: 2020-08-22 07:41 GMT
UP विधानसभा: विपक्ष के हंगामें के बीच सरकार ने विधायी कार्य पूरे किए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन आज विपक्ष के हंगामे के बीच सत्तापक्ष ने अपने विधायी कार्य निबटाए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्य पूरे समय हंगामा करते रहे जबकि बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित को सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:माँ ने तोड़ा दम: मौत का धंधा चला रहे ये अवैध नर्सिंग होम, पति ने लगाया आरोप

अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित ने दो पूर्व विधायकों के निधन की सूचना दी

विधानसभा सत्र के पहले दो दिन शोक प्रस्ताव के बाद आज जब कार्यवाही शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित ने दो पूर्व विधायकों के निधन की सूचना दी। लेकिन इसके ठीक बात विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे तो पीठ से इन सदस्यों को वापस अपने आसन पर जाकर अपनी बात कहने का आग्रह किया। लेकिन मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था को लेकर नारेबाजी करते रहे। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि जो दल आतंकवादियों के मुकदमें वापस लेने का काम करते रहे हों वो कानून व्यवस्था की दुहाई दे रहे हैं. संसदीय कार्यमंत्री ने 31 जुलाई तक आंकडे पेज करते हुए अपराध के हर क्षेत्र में कमी होने का सिलसिलेवार आंकडे प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़ें:पाक राजनयिक कुरैशी ने खोया आपा, और खो दिया सऊदी अरब का भरोसा

कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ये किया

इसी शोर-शराबे के बीच संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण संषोधन अध्योदश 2020, उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020, उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020, उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020,उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020,उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020,उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020,कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020,उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020,उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020 उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020, कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020 रखे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News