Block Pramukh Election 2021 Live Update: लखनऊ के चिनहट और काकोरी में मतदान पूरा, बाराबंकी में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

Block Pramukh Election 2021 Live Update: यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की पूरे राज्य से हिंसा की खबरें आ रही हैं। वहीं कई जगहों पर फायरिंग-पथराव व बवाल भी हुआ।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-07-10 02:47 GMT

20 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

UP Block Pramukh Chunav: उत्तर प्रदेश में आज ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh Chunav) 2021 के लिए लोगों का इन्तजार खत्म हो गया है। आज यूपी (UP) के 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद (Presidency) के लिए आज मतदान होने को है। इन चुनावों को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि 825 क्षेत्र पंचायतों के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 1778 उम्मीदवारों के नाम दाखिल किए गए थे। नामांकन की जांच के दौरान 68 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक 289 क्षेत्र पंचायतों में एक -एक उम्मीदवारों के नामांकन ही दाखिल किय गए थे। प्रदेश के 75 जिलों में 826 पदों के लिए उम्मीदवार होने को है। आज जानते हैं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में क्या है लाइव अपडेट, कौन सी पार्टी अपनी जीत हासिल करेगी। 

Live Updates
2021-07-10 09:34 GMT

प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा ब्लॉक पर मतदान के मौली से बीडीसी सुनीता देवी वोट डालने पहुंची तो पता चला कि उनका वोट पहले ही पड़ गया था, जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ। इस दौरान पहुचे एएसपी को शिकायत देने पहुचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा तो आक्रोशित भीड़ ने पथराव भी किया। भीड़ को नियंत्रित करने को पुलिस ने किया लाठीचार्ज छोड़े आंसूगैस के गोले और कि फायरिंग। बवाल के बाद धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने किया मतदान का बहिष्कार। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल मौके पर मौजूद।

2021-07-10 09:31 GMT

सीतापुर: सीतापुर में  मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी के समर्थक की गाड़ी से बरामद हुए असलहे, डंडे व सैनिटाइजर। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है। विकास खण्ड का मामला बताया जा रहा है।

2021-07-10 09:28 GMT

चंदौली: चंदौली के सदर ब्लाक में प्रमुख पद के मतदान के दौरान सपा और भाजपा में जमकर ईंट पत्थर चले और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यही नहीं खुलेआम भाजपाइयों ने सपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पुलिस केवल बीच बचाव करती रही।

2021-07-10 09:07 GMT

 प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा ब्लॉक पर मतदान के मौली से बीडीसी सुनीता देवी वोट डालने पहुंची तो उनका वोट पड़ गया था जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ। इस दौरान पहुंचे एएसपी को शिकायत देने पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा तो आक्रोशित भीड़ ने शुरू किया पथराव। भीड़ को नियंत्रित करने को पुलिस ने किया लाठीचार्ज छोड़े आंसूगैस के गोले और की फायरिंग। 

2021-07-10 09:02 GMT

सीतापुर : मतदान के दौरान बरामद हुए असलहे, डंडे व सैनीटाइजर। बीजेपी प्रत्याशी के समर्थक की गाड़ी से बरामद हुए असलहे, डंडे व सैनिटाइजर। पुलिस ने एक शख्स को लिया हिरासत में। पुलिस शख्स से पूछताछ में जुटी। पहला विकास खण्ड का मामला।

2021-07-10 08:58 GMT

उन्नाव: ब्लॉक प्रमुख चुनावों में खुली गुंडई जारी। बीडीसी सदस्यों को वोट डालने से रोक रहे दबंग। कई बीडीसी सदस्यों को दौड़ा कर पीटा। कुछ बी डी सी सदस्यों को बूथ के सामने पुलिस के सामने से उठा कर गाड़ी में डाला।

2021-07-10 08:54 GMT

फिरोजाबाद सदर ब्लाक का मामला जिसमें ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से हाथापाई की। सपा एमएलसी दिलीप यादव पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद। 

2021-07-10 08:44 GMT

चंदौली : सदर ब्लॉक में सपा - भाजपा के बीच चले जमकर ईट पत्थर। भाजपाइयों ने सपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लगभग आधे घंटे तक सपा, भाजपा में चलता रहा गोरिल्ला युद्ध।

2021-07-10 08:40 GMT

फर्रुखाबाद : मोहम्दाबाद में शांति पूर्ण मतदान जारी। जिले के एक ब्लॉक पर चल रहा बी डी सी सदस्यों मतदान प्रक्रिया। सपा प्रत्याशी ने शांति पूर्ण तरीके से किया मतदान। निर्दलीय प्रत्याशी समेत समर्थको ने किया मतदान। 3 बजे से शुरू होगी मतगणना। 

2021-07-10 08:37 GMT

इटावा : सदर क्षेत्र के बढ़पुरा ब्लॉक में मतदान प्रभावित हुआ। पुलिस और सत्ता पक्ष के लोगों में मारपीट हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, डीएम एसएसपी की मौजूदगी में हो रही हवाई फायरिंग।

Tags:    

Similar News