UP By Election: यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर कब होंगे उपचुनाव? आज होगा फाइनल

UP By Election: भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर को दिल्ली में प्रेस वार्ता करने जा रहा है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की जानकारी दी जाएगी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-16 06:22 GMT
चुनाव आयोग आज करेगा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

UP By Election: भारतीय चुनाव आयोग आज यानी शुक्रवार (16 अगस्त) को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विधानसभा चुनावों को लेकर दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की भी तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर को दिल्ली में प्रेस वार्ता करने जा रहा है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की जानकारी दी जाएगी। हाल ही में चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था। इसलिए इस बात के कयास है कि आयोग जम्मू-कश्मीर के साथ हरियाणा में भी चुनाव का ऐलान कर सकता है। इसके साथ ही यूपी उपुचनाव की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। हालांकि महाराष्ट्र के चुनावों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली हैं।

यूपी की इन 10 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

बता दें कि यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से नौ सीटें सांसदी का चुनाव जीतने के बाद ख़ाली हुई है जबकि एक कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने की बाद रिक्त हो गई है। इस तरह उत्तर प्रदेश की दस सीटों करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर सीटों पर उपचुनाव होना है।

राजनीतिक दलों ने तेज की चुनाव तैयारी

वहीं यूपी में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने उपचुनाव की तैयारियां को धार देनी शुरु कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस (Congress) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत तमाम दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं को दो-दो सीटें जिताने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। वहीं सपा ने भी छह सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इधर कांग्रेस ने प्रदेश की सभी दस सीटों पर प्रभारी बना दिए हैं। बीएसपी इस ने भी इस बार के उपचुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। 

Tags:    

Similar News