UP Election 2022 : जनता को अपने झूठे वादों से लुभा रही है भाजपा, सपा और कांग्रेस : मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज एक बार फिर भाजपा सपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां चुनाव के पहले तरह- तरह के वादे करती हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद इन्हे भूल जाती हैं।

Update: 2021-12-03 04:34 GMT

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, कि यह पार्टियां चुनाव के पहले तरह-तरह के वादे करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन्हें भूल जाती हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार (03 दिसंबर 2021) को ट्वीट कर अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा, कि उत्तर प्रदेश में खासकर बीजेपी, सपा और कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांश भुला दिया जाता है। अभी इनका यही इतिहास रहा है। उन्होंने जनता को भाजपा, सपा और कांग्रेस से सतर्क रहने को कहा।

इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह भी कहा, कि बीजेपी व सपा जनता को जो वादे कर रही है, यह काम उन्होंने यहां अपनी सरकार के रहते क्यों नहीं किए? मायावती बोलीं, 'कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है, ये काम उन्होंने उन राज्यों में क्यों नहीं किए जहां उनकी सरकारें हैं ? यह भी सोचने की बात है।'



Tags:    

Similar News