UP Election 2022: मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट से सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी मैदान में, 9 फरवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

UP Election 2022: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि प्रदेश के 11 जनपदों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गोतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा एवं आगरा में प्रथम चरण का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-02-08 17:18 GMT

यूपी चुनाव की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले चरण का निर्वाचन आगामी 10 फरवरी को होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों के लिए प्रातः सात बजे से सायं छह बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस चरण के निर्वाचन के लिए आज से प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी गई है और यह रोक पहले चरण का मतदान समाप्त होने तक यानी कि 48 घण्टे तक प्रभावी रहेगी। पहले चरण के मतदान के लिए 9 फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि प्रदेश के 11 जनपदों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गोतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा एवं आगरा में प्रथम चरण का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गयी हैं। मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

पहले चरण में किन सीटों पर होगा चुनाव 

पहले चरण में शामली की तीन, मुजफ्फरनगर की छह, मेरठ की सात, बागपत की तीन, गाजियाबाद की पांच, हापुड़ की तीन, गौतमबुद्ध नगर की तीन, बुलंदशहर की सात, अलीगढ़ की सात, मथुरा की पांच, आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।

पहले चरण में सबसे कम अलीगढ़ की इगलास सीट से पांच प्रत्याशी हैं। मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट से सर्वाधिक 15-15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों के लिए शुरुआत में 810 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 152 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में ही निरस्त हो गए थे व 35 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था।

यूपी विधानसभा चुनाव की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

प्रथम चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (सुरक्षित), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (सुरक्षित), खैर (सुरक्षित), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (सुरक्षित), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (सुरक्षित), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (सुरक्षित), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटें हैं।   

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News