UP Election 2022: तीसरे चरण के मतदान में सबसे कम करहल में प्रत्याशी

Up Election 2022 : 20 फरवरी को तीसरे चरण पर 59 विधान सभा सीटों के लिये मतदान होना है।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-19 10:43 GMT

सांकेतिक चित्र

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा के दो चरणों के सम्पन्न होने के बाद तीसरे चरण चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। शनिवार को पोलिंग पार्टियां देर शाम तक के मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंच जाएगी।  तीसरे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता 627  उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिए 15553 मतदान केंद्र और 25741 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीसरे चरण में सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी एटा, ललितपुर की मेहरौनी और महोबा सीट पर हैं। जबकि सबसे कम मात्र तीन प्रत्याशी मैनपुरी की करहल सीट पर हैं। 

मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई

इस चरण में तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा जिले में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

यहां होंगे कल चुनाव

20 फरवरी को तीसरे चरण की जिन 59 विधान सभा सीटों के लिये मतदान होना है, उसमें 78- हाथरस (अ0जा0), 79- सादाबाद़, 80- सिकन्दरा राऊ, 95- टूण्डला (अ0जा0), 96- जसराना, 97- फिरोजाबाद, 98- शिकोहाबाद, 99- सिरसागंज, 100- कासगंज, 101- अमॉपुर, 102- पटियाली, 103- अलीगंज,  104- एटा, 105- मारहरा, 106- जलेसर (अ0जा0), 107- मैनपुरी, 108- भोगांव, 109- किशनी (अ0जा0), 110- करहल, 192- कायमगंज (अ0जा0), 193- अमृतपुर, 194- फर्रूखाबाद, 195- भोजपुर, 196- छिबरामऊ, 197- तिर्वा, 198- कन्नौज (अ0जा0), 199- जसवन्तनगर, 200- इटावा, 201- भरथना (अ0जा0), 202- बिधूना, 203- दिबियापुर, 204- औरैया (अ0जा0), 205- रसूलाबाद (अ0जा0), 206- अकबरपुर-रनिया, 207- सिकन्दरा, 208- भोगनीपुर, 209- बिल्हौर (अ0जा0), 210- बिठूर, 211- कल्याणपुर, 212- गोविन्दनगर, 213- सीसामऊ, 214- आर्यनगर, 215- किदवई नगर, 216- कानपुर कैण्टोनमेंट, 217- महराजपुर, 218- घाटमपुर (अ0जा0), 219- माधौगढ़, 220- कालपी, 221- उरई (अ0जा0), 222- बबीना, 223- झांसी नगर, 224- मऊरानीपुर (अ0जा0), 225- गरौठा, 226- ललितपुर, 227- महरौनी (अ0जा0), 228- हमीरपुर, 229- राठ (अ0जा0), 230- महोबा एवं 231- चरखारी विधान सभा सीटें हैं।

2017 में भाजपा ने 49 सीटें जीतने का काम किया

इस चरण में मुख्य रूप से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्रियों  सतीश महाना और राम नरेश अग्निहोत्री के अलावा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, के अलावा  पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव व रामवीर उपाध्याय की किस्मत का फैसला होगा।

तीसरे चरण में अवध, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में मतदान होना है। इस चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और हाथरस हैं जहां 19 विधानसभा सीटें हैं। कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, 6 जिले हैं जहां 27 विधानसभा सीटें हैं। वहीं बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा जिले में मतदान होना है जहां 13 विधानसभा सीटे हैं। 2017 के चुनाव में इन इलाकों में भाजपा ने 49 सीटें जीतने का काम किया था।  जबकि समाजवादी पार्टी को केवल 8 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस और बसपा को सिर्फ एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा था। 2017 में 30 यादव बहुल सीटों के बाजवूद सपा महज 6 सीटें जीत पाई थी। 

यहां यह बताना जरूरी है कि  सिरसागंज सीट से मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव चुनाव मैदान में हैं. लेकिन वह इस बार मुलायम सिंह को छोडकर भाजपा के साथ हैं।  किदवईनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर और सीसामऊ से समाजवादी पार्टी के हाजी इरफान सोलंकी मैदान में है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद भी कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रही हैं। वह इस बार फर्रूखाबाद सीट से चुनावी मैदान में हैं।

Tags:    

Similar News