UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5 बजे तक 57.44% वोटिंग, 16 जिलों की 59 सीटों पर हो रहा है मतदान

Newstrack :  Network
Update: 2022-02-20 08:30 GMT
Live Updates - Page 4
2022-02-20 06:05 GMT

जलभराव की समस्या का नहीं हुआ निदान, ग्रामीणों ने रोका मतदान   

हाथरस: सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में ग्रामीणों ने रोका मतदान सुबह 10 बजे तक सिर्फ 4 मतदाताओं ने मतदान किया। गांव के रास्ते में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीण मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। मतदाताओं ने इस दौरान प्रदर्शन करते हुए प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की।



2022-02-20 05:57 GMT

केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने डाला वोट

जालौन: माधौगढ़ विधानसभा के कोंच के मालवीय नगर बूथ संख्या- 540 पर केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने अपने मताधिकार का मत का प्रयोग किया।



2022-02-20 05:53 GMT

'पहले मतदान फिर ससुराल'

जालौन: नई नवेले दूल्हा दुल्हन पहुंचे वोट डालने। दुल्हन ने कहा, पहले मतदान फिर ससुराल। दुल्हन ने कहा, लोकतंत्र और संविधान से जुड़े अधिकार के लिए सबसे पहले जरूरी है मतदान। उरई विधानसभा के तुलसी नगर पोलिंग बूथ पर नवविवाहित दंपति पहुंचे थे।

2022-02-20 05:46 GMT

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जनता से वोट डालने की अपील की।


2022-02-20 05:44 GMT

सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डाला। बता दें कि अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान हैं।   

2022-02-20 05:37 GMT

  एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में फर्जी मतदान करते हुए 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी को थाना जैथरा के हवालात में बंद किया है।

2022-02-20 05:35 GMT

करहल के नगला अतिराम में वोटिंग का बहिष्कार

मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र के नगला अतिराम स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि वोट डालने जाने पर मतदान कर्मी पूछ रहे कहां डालेंगे वोट।

2022-02-20 05:34 GMT

करहल के नगला अतिराम में वोटिंग का बहिष्कार

मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र के नगला अतिराम स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि वोट डालने जाने पर मतदान कर्मी पूछ रहे कहां डालेंगे वोट।

2022-02-20 05:31 GMT

सपा प्रत्याशी ने भी उड़ाई नियमों की धज्जियां

किदवई नगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने भी निर्वाचन आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए। ईवीएम के जरिए अपना वोट डालते हुए वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर शेयर कर दिया। लेकिन, कानपुर मेयर पर एफआईआर की जानकारी मिलते ही फेसबुक से वीडियो डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो गया।

2022-02-20 05:22 GMT

सपा का आरोप- भोगनीपुर में सपा का बटन दबाने पर निकल रही बीजेपी की पर्ची

समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। जिसमें कहा गया है कि कानपुर देहात की भोगनीपुर 208 विधानसभा के बूथ संख्या- 121 पर सपा का बटन दबाने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है। चुनाव आयोग संज्ञान ले। सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे।


Tags:    

Similar News