UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5 बजे तक 57.44% वोटिंग, 16 जिलों की 59 सीटों पर हो रहा है मतदान

Newstrack :  Network
Update: 2022-02-20 08:30 GMT
Live Updates - Page 5
2022-02-20 05:19 GMT

कुरावली के ग्राम रसेमर में सपा और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़े

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली के ग्राम रसेमर में समाजवादी पार्टी और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए। यहां जमकर मारपीट की खबर आ रही है।

2022-02-20 05:17 GMT

अखिलेश यादव वोट डालने के लिए निकले

सैफई : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव वोट डालने के लिए एरोड्रम से रवाना हुए हैं। 

2022-02-20 05:13 GMT

बीजेपी विधायक समर्थकों पर सपा एजेंट के सामान छीनने का आरोप  

एटा जिला की मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव अंबरपुर क्षेत्र के खेम चरन शास्त्री इंटर कॉलेज बूथ संख्या 331 पर आरोप है कि सपा के एजेंट चरण सिंह से बीजेपी विधायक के समर्थकों ने मोबाइल आदि छीन लिया। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं, विधानसभा क्षेत्र के किसी-किसी बूथ से ईवीएम ख़राब होने की शिकायत भी आ रही है। 

सुनील मिश्रा की रिपोर्ट  

2022-02-20 05:08 GMT

स्वतंत्र देव सिंह ने परिवार संग डेल वोट, सपा पर प्रहार

जालौन: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उरई विधानसभा क्षेत्र संख्या- 221 की बूथ संख्या- 391 पर परिवार सहित मतदान किया । इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। वहीं उन्होंने बुंदेलखंड के लिए कहा कि बुंदेलखंड की अधिकतर सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। इस दौरान उन्होंने सपा पर तीखे प्रहार किए।'

2022-02-20 05:02 GMT

डीएम-एसपी ने लिया जायजा, शांतिपूर्ण मतदान जारी

हाथरस: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जिले में प्रचलित मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, भयमुक्त, सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी हाथरस रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल ने पुलिस फोर्स के साथ मतदान केन्द्रों/बूथों का निरीक्षण/भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था सहित अन्य का जायजा लिया। फिलहाल, सभी मतदान केंद्रों/बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। 

2022-02-20 04:57 GMT

गांव नीम खेरिया में मतदान बहिष्कार, मनाने के बाद शुरू हुई वोटिंग  

फिरोजाबाद के गांव नीम खेरिया में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। काफी देर तक लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। बाद में, बीजेपी नेता के अलावा  प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आश्वासन मिलने के बाद मतदान शुरू किया।

2022-02-20 04:52 GMT

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 16 जिलों में मतदान हो रहा है। 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ।

अब तक सबसे ज्यादा मैनपुरी में 11.02% मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग ने जारी किया अब तक होने वाले मतदान का प्रतिशत

हाथरस में सुबह 9 बजे तक 7.62% मतदान हुआ।

मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक 11.02% मतदान हुआ।

इटावा में सुबह 9 बजे तक 6.83% मतदान हुआ।

महोबा में सुबह 9 बजे तक 8.00% मतदान हुआ।

कासगंज में सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ।

कन्नौज में सुबह 9 बजे तक 10.11% मतदान हुआ।

फिरोजाबाद में सुबह 9 बजे तक 9.85% मतदान हुआ।

कानपुर देहात में सुबह 9 बजे तक 6.18% मतदान हुआ।

जालौन में सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ।

झाँसी में सुबह 9 बजे तक 7.69% मतदान हुआ।

हमीरपुर में सुबह 9 बजे तक 9.58% मतदान हुआ।

ललितपुर में सुबह 9 बजे तक 9.36% मतदान हुआ।

फर्रुखाबाद में सुबह 9 बजे तक 5.88% मतदान हुआ।

औरैया में सुबह 9 बजे तक 7.74% मतदान हुआ।

कानपुर नगर में सुबह 9 बजे तक 5.66% मतदान हुआ।

एटा में सुबह 9 बजे तक 10.16% मतदान हुआ।

2022-02-20 04:51 GMT

2022-02-20 04:42 GMT

झांसी: निर्भीक हो करें मतदान  

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, झांसी द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान 222 बबीना विधानसभा के वल्नरेबल मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय लकारा का भ्रमण किया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम लकारा का फ्लैग मार्च भी किया। मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

2022-02-20 04:42 GMT

UP में सुबह 9 बजे तक 8.15 प्रतिशत वोटिंग, 

Tags:    

Similar News