रायबरेली: सीएम योगी का सपा पर वार, पूछा- बुलेट ट्रेन चाहिए या पंचर साइकिल?

रायबरेली में चुनाव प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Narendra Singh
Update:2022-02-21 17:01 IST

योगी आदित्यनाथ (फाइल तस्वीर- न्यूजट्रैक)

रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चौथे चरण के मतदान को लेकर 23 फरवरी को मतदान होना है। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरेनी विधानसभा क्षेत्र (Sereni Assembly Constituency) के बैसवारा इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धीरेंद्र बहादुर सिंह बीजेपी प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील और फिर हरचंदपुर विधानसभा पहुँचकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

बुलेट ट्रेन चाहिए या पंचर साइकिल? : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज रायबरेली में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस को रावण भक्तो की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 साल से राम मंदिर (Ram Mandir) नहीं बना सका। आज भाई-बहन हाथ में पट्टी बांधकर खुद को राम भक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं। सपा के लोग कहते है कि वो भी राम मंदिर बना लेते। सपा के हाथ राम भक्तो के खून से सने रहते हैं, वो क्या राम मंदिर बनाएंगे। बहन जी तो बहुत व्यस्त रहती हैं उनके पास तो वक्त ही नहीं है।

हरचंदपुर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कोरोना काल मे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेहतरीन काम किया गया हैं। वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा था लेकिन आज साबित हो गया कि भारत की बनी वैक्सीन सबसे प्रभावी वैक्सीन है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया।

सपा और कांग्रेस यही काम करती है। भाई-बहन कोरोना काल मे गायब थे। उत्तर प्रदेश में नहीं दिखें। राजस्थान में फसे यूपी के फसे बच्चों के लिए प्रदेश सरकार ने 500 बसें भेजी थी।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केरल में ये लोग अमेठी को गाली देते हैं। कश्मीर पर भारत की नीति का किसी ने विरोध नहीं किया पर राहुल ने संसद में इसका विरोध किया। ऐसे नमूनों को सरकार चलाने का हक़ नहीं होना चाहिए। कांग्रेस सपा और बसपा की सरकार में कभी राशन नहीं मिला।

सीएम योगी ने सपा को घेरा

सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बिजली में भेदभाव होता था। प्रदेश की 25 करोड़ जनता का विकास हो या बड़े बड़े प्रोजेक्ट ये भाजपा की सरकार कर रही है। डबल इंजन की सरकार है। मोदी और योगी जब एक साथ चलते है तो बुलेट ट्रेन चलती हैं।आपको बुलेट ट्रेन चाहिए या पंचर साइकिल।

युवाओ की नौकरी में पारदर्शिता लाये हैं। युवाओ को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। दस मार्च में बाद दो करोड़ युवाओ को टैबलेट देंगे। पुरोहित कल्याड बोर्ड का गठन किया जाएगा साथ ही संस्कृत के अध्यापकों की तैनाती होगी।

सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला

योगी आदित्यनाथ आज कांग्रेस पर ज्यादा हमलावर दिखे। कांग्रेस के लोग संस्कृत या संस्कृति क्या जाने। ये लोग खुद को हिन्दू कहने में शर्माते हैं। ये लोग दंगे फसाद करते हैं।पांच साल में कही भी दंगे नही हुए। अब सबको पता है कि अगर दंगा हुआ तो उसके पोस्टर चपका दिए जाएंगे।

माफिया पर बुलडोज़र चलवा दिए जाएंगे। सरकार बनने दीजिये होली और दीपावली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जायेगा। भाजपा की सोच ईमानदार और काम दमदार है।

Tags:    

Similar News