Basti News: सपाइयों को अधिकारियों की गाड़ी चेक करना पड़ा भारी, 7 सपा कार्यकर्ता सहित 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Basti news: सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चेक करना भारी पड़ रहा है। पुलिस ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुरानी बस्ती थाना पर 7 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Report :  Amril Lal
Update: 2022-03-14 11:22 GMT

सपाइयों को अधिकारियों की गाड़ी चेक करना पड़ा भारी

Basti News: विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की मतगणना के एक दिन पहले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चेक करना भारी पड़ रहा है। पुलिस ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुरानी बस्ती थाना पर 7 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें लगभग 100 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मतगणना से एक दिन पहले 9 मार्च को बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मंडी समिति पर इकट्ठा हुए थे। मंडी समिति के गेट पर चेक किये बिना मतगणना स्थल तक नहीं जाने दे रहे थे। सपा नेताओं को ईवीएम (EVM) मशीन बदले जाने का शक था, जिसको लेकर जितने भी अधिकारी और कर्मचारी की गाड़ी को चेक करके ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। चुनाव प्रेक्षक, एसडीएम समेत सभी गाड़ियों को बिना चेक किये मंडी में प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा था।


सपा विधायकों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंप कर उत्पीड़न का लगाया आरोप

वहीं, चुनाव के बाद प्रशासन की हो रही कार्रवाई को लेकर सपा विधायकों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंप कर उत्पीड़न का आरोप लगाया। सपा के बस्ती सदर विधायक महेंद्र यादव (Basti Sadar MLA Mahendra Yadav) ने कहा कि पुलिस सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पर रात में छापे मार रही है, महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी गाड़ी स्ट्रांग रूम के 100मीटर की परिधि के अंदर नहीं जा सकती है। इसलिए सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम तक जाने वाली गाड़ियों को चेक करने का अनुरोध किया था, ताकि मतगणना में पारदर्शिता रहे।


100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

वहीं एसपी आशीष श्रीवास्तव (SP Ashish Srivastava) ने बताया कि सपा नेताओं द्वारा अनैतिक रूप से सरकारी गाड़ियों को चेक कर रहे थे। प्रेक्षक समेत एसडीएम की गाड़ी चेक की गई थी, जिसको तहरीर के आधार पर 7 नामजद और 100 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। धारा 307,7 सीएलए समेत अन्य धाराओं में अनैतिक रूप से सरकारी गाड़ियों को चेक करने और सरकारी काम मे बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News