Election Results 2022: चुनाव के दौरान अधिकारियों की गाड़ियों की तलाशी सपा पर पड़ी भारी, प्रदेश भर में धरपकड़ हुई तेज

Action on samajwadi party workers: सपा कार्यकर्ताओं पर चुनाव के दौरान गाड़ियों की तलाशी पड़ी भारी। सैकड़ों पार्टी वर्कर्स पर एफआईआर दर्ज।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  aman
Update: 2022-03-16 09:33 GMT

समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मतदान और मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यकर्ताओं द्वारा अधिकारियों की गाड़ी की जांच करना अब उन्हीं पर भारी पड़ गया है। चुनाव खत्म होने के बाद अब अधिकारियों ने मामले में कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर धड़ाधड़ तेज कर दी है।

बता दें, कि राज्य की पुलिस और प्रशासन अब इस मामले में चुस्ती दिखाते कार्रवाई में जुट गई है। चुनाव के दौरान अवमानना करते हुए अधिकारियों की गाड़ियां रोककर उनकी तलाशी लेने वाले सपा कार्यकर्ताओं को प्रदेशभर में ढूंढ-ढूंढकर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है।

अधिकारियों पर लगाया था बीजेपी समर्थन का आरोप  

दरअसल, सपा कार्यकर्ताओ ने मतदान और मतगणना के दौरान प्रशासन और अधिकारियों पर भाजपा से मिलीभगत और चुनाव में सत्ताधारी दल को जिताने के आरोप लगाए थे। इसके तहत, मतदान स्थल से लेकर स्ट्रांग रूम तक जाने वाले अधिकारियों की गाड़ियां तलाशी गई थी।

अधिकारियों से हिसाब बराबर की भी दी थी धमकी 

आरोप लगाने वाले कह रहे हैं कि सपा कार्यकर्ताओं ने इस उदंडता और अवमानना का परिचय समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इशारे पर दिया। चुनाव के दौरान सपा के नेताओं के ओर से ऐसे तमाम भाषण सुनाई दिए, जिसमें वह सपा की सरकार आने पर अधिकारियों से पिछले पांच साल का हिसाब बराबर करने की बात करते दिखे थे। लेकिन, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम जब बीते 10 मार्च को घोषित हुआ तो भाजपा ने चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए एक बार फिर सत्ता में वापसी की। चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर नकेल कसनी शुरू कर दी है।

इन जिलों में इतने सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए केस 

चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अफसरों की गाड़ियां चेक करना अब उन्हीं पर उल्टा भारी पड़ गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने अब तक हापुड़ में 36 सपा कार्यकर्ताओं, सहारनपुर में 15, बस्ती में 100 सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर किए हैं। इसके अतिरिक्त कार्रवाई को और अधिक विस्तृत रूप देते हुए प्रदेश प्रशासन ने गोरखपुर में 100 सपा कार्यकर्ताओं, बलिया में 29, वाराणसी में 640 और आगरा में 85 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन जिलों के अतिरिक्त अब प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। 

Tags:    

Similar News