यूपी में खुलेआम फायरिंग: अपराधियों के हौसले बुलंद, दो लोगों को मार दी गोली

बदमाश युवक को घायल करने के बाद  फरार हो गये। बदमाशों द्वारा चलाई गयी गोली युवक के पेट में  लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Update: 2020-10-10 13:28 GMT
जनपद के दो थाना क्षेत्र अलीगंज और अवागढ़ में घटी अलग-अलग घटनाओं में भैंस चोरों द्वारा एक किशोर समेत दो व्यक्तियों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

एटा जनपद के दो थाना क्षेत्र अलीगंज और अवागढ़ में घटी अलग-अलग घटनाओं में भैंस चोरों द्वारा एक किशोर समेत दो व्यक्तियों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । चोरों के गोली मारने की घटनाओं से गांव व परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । जहाँ से चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए रैफर किया गया है।

पहली घटना जनपद के थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जुनैदपुर में शुक्रवार की रात घटी जिसमें चोरों ने गांव में भैंस चोरी करने का प्रयास किया। किन्तु जगार होने तथा बदमाशों का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने 26 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र रमाकांत को गोली मार दी। और बदमाश युवक को घायल करने के बाद फरार हो गये। बदमाशों द्वारा चलाई गयी गोली युवक के पेट में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

यह पढ़ें...बलिया में अटखेलियां करतीं डॉल्फिन, बनीं जल पर्यटन की अपार संभावनाएं

 

 

भैंस चोर ने शोर

घायल का इलाज आगरा में चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया है कि भैंस चोर ने शोर मचाने व अपने को घिरता देख युवक को गोली मारी है। युवक का इलाज आगरा में चल रहा है। अभी तक परिजनों की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

वहीं दूसरी घटना जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गंगा में घटी जिसमें श्रीकिशन की भैंस चोरी करने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात चोर उसके घर आ गये। भैंस चोरी करने के दौरान खटपट की आवाज होने पर श्रीकिशन का 14 वर्षीय धेवता अभिषेक पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला खंडा थाना बरहन जिला आगरा की आंख खुल गई और वह चोरों के पीछे दौडऩे लगा।

 

सोशल मीडिया

यह पढ़ें...सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मेधावी छात्रा संपदा सिन्हा को सम्मानित

 

आवाज सुनकर श्रीकिशन

चीख पुकार शोर शराबा की आवाज सुनकर श्रीकिशन के परिजन भी जाग गए। इसी दौरान चोरों ने पीछा कर रहे अभिषेक को गोली मार दी। गोली अभिषेक के कंधे को चीरती हुई निकली गई।जिसे गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है , यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया है कि भैंस चोरों का पीछा करते समय किशोर को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

सुनील मिश्रा

Tags:    

Similar News