Holi Special Gulal: यूपी के इस शहर का देश-विदेश में जाता है रंग गुलाल, ये है खासियत

Holi Gulal Hathras: उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला है जहां से रंग, गुलाल, हर्बल रंग देश ही नहीं विदेशों में भी सप्लाई किये जाते हैं।

Written By :  Jugul Kishor
Update: 2023-03-05 07:24 GMT
रंग गुलाल (फोटो : सोशल मीडिया)

Holi Gulal Hathras: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला है जहां से रंग, गुलाल, हर्बल रंग देश ही नहीं विदेशों में भी सप्लाई किये जाते हैं। यदि नहीं जानते हैं तो आज इस रिपोर्टे में हम आपको उत्तर प्रदेश के ऐसे ही एक जनपद के बारे मं बताएंगे, जहां से रंग-गुलाल विदेशों में भेजा जाता है। इसके अलावा यहां के रंग गुलाल की भारी डिमांड भी रहती है। तो आइये जानते हैं उस शहर के बारे में...

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मंडल स्थित हाथरस जिले में बड़े पैमाने पर होली के लिए रंग गुलाल तैयार किये जाते हैं। हाथरस में 20 से अधिक रंग गुलाल बनाने के कारखाने लगे हुये हैं। जनपद में प्रत्येक साल रंग गुलाल का टर्नओवर करीब 30 करोड़ रुपयों का है। इतने बड़े टर्न ओवर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाथरस में रंग-गुलाल का बाजार कितना बड़ा है। रंग-गुलाल के कारखाना मालिकों का कहना है कि बीते सालों में कोरोना वायरस के कारण बाजार प्रभावित हो गया था। कोरोना वायरस के कारण रंग गुलाल का उत्पादन कम हो गया था। लेकिन इस साल फिर देश से लेकर विदेशों तक में रंग गुलाल की मांग बढ़ गयी है।

Photo: Social Media


जानें कैसे तैयार होता है रंग-गुलाल

आजकल के परिवेश में मिलावट को रोक पाना काफी मुश्किल काम हो गया है। लेकिन मिलावट के इस दौर में हाथरस जिले में आड भी टेसू के फूल से रंग बनाए जाते हैं। कारखाना मालिकों का कहना है कि टेसू के फूले सस्ते होते हैं और क्वालिटी में भी अच्छे होते हैं। टेसू के फूलों को भिगोकर इनसे रंग तैयार किये जाते हैं। टेसू के फूलों से बनाया गया रंग किसी भी तरह से स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता है। रंग और गुलाल बनाने वाली फैक्टरियों के मालिक दावा करते हैं हाथरस के रंगों में विश्व में कहीं कोई मुकाबला नहीं है। हाथरस में रंगों का कारोबार लंबे समय से चला आ रहा है।   

Tags:    

Similar News