UP Assembly Election 2022: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- योगी नहीं होंगे सीएम चेहरा ?

उत्तर प्रदेश में अगर 2022 में भारतीय जनता पार्टी की दुबारा सत्ता में वापसी होती है तो अगला सीएम कौन होगा, ये हर कोई जानना चाहता है?

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Update: 2021-06-21 07:29 GMT

फाइल फोटो, साभार-सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में अगर 2022 में भारतीय जनता पार्टी की दुबारा सत्ता में वापसी होती है तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, ये हर कोई जानना चाहता है। बीजेपी का शीर्श नेतृत्व भले ही ये कह रहा हो कि 2022 का चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लड़ा जाएगा, लेकिन उनकी पार्टी के कुछ नेता उन्हें फिर से मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं मानते हैं। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसी पर बड़ा बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 2022 में बीजेपी चुनाव जीतेगी उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व जिसे चाहेगा वही यूपी का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था?

बता दें रविवार को पत्रकारों ने मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से पूछा था कि 2022 के चुनाव में बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 2017 में भी बीजेपी ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था। 2022 में भी संगठन और केंद्र ही इस बारे में आखिरी फैसला लेगा। स्वामी प्रसाद का यह बयान यूपी के उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद आया है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि हमें पहले चुनाव की तैयारी करनी है। इसके लिए संगठन ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हम इस बार भी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगे। 

योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव- स्वतंत्र देव

बता दें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह कई मौकों पर ये कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। बता दें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बरेली में कहा था कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, ये पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा। केशव मौर्य के बयान के बाद मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का ये बयान काफी मायने रखता है।

सीएम चेहरे पर बीजेपी में भ्रम की स्थिति

बीजेपी में सीएम फेस को लेकर नेताओं के अलग-अलग बयानों चुनाव से पहले यूपी में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खुलकर सीएम योगी के कामकाज की तारीफ कर चुके हैं। उनका कहना है कि योगी के नेतृत्व में ही अगले चुनाव होंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सीएम फेस को लेकर साफ कह चुके हैं कि यह तय करना केंद्रीय नेतृत्व का काम है।

बीजेपी का मिशन 2022

भारतीय जनता पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। लखनऊ में आज (सोमवार) से दो दिन तक पार्टी नेता की बैठक होगी। जिसमें चुनाव की रणनीति और कामकाज पर मंथन कहोगा। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, श्रीमती गीताशाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Tags:    

Similar News