UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव को लेकर सपा ने खोले पत्ते, नगर पालिका और छह नगर पंचायतों की घोषित की उम्मीदवारी

UP Nagar Nikay Chunav 2023: अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित नवसृजित डाला बाजार नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए फूलवंती के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी की पत्नी शमा परवीन पर भरोसा जताया गया है।

;

Update:2023-04-20 03:45 IST
UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव को लेकर सपा ने खोले पत्ते, नगर पालिका और छह नगर पंचायतों की घोषित की उम्मीदवारी
(Pic: Social Media)
  • whatsapp icon

Sonbhadra News: नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के तीसरे दिन सपा की तरफ से नगर निकायों की 7 सीटों पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। इसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सोनभद्र की एकमात्र नगरपालिका राबर्ट्सगंज से ऊषा सोनकर की उम्मीदवारी घोषित की गई है। वहीं नवसृजित अनपरा नगर पंचायत से प्रशांत सिंह, अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित ओबरा नगर पंचायत से चांदनी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

Also Read

अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित नवसृजित डाला बाजार नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए फूलवंती के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी की पत्नी शमा परवीन पर भरोसा जताया गया है। सईद कुरैशी पूर्व में चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब भी यहां के मतदाताओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
अनारक्षित घोरावल नगर पंचायत से सपा नेतृत्व ने ब्राह्मण चेहरा रमेश चंद्र पांडेय और अनारक्षित रेणुकूट नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अमरेंद्र सिंह पटेल के नाम पर दांव लगाया है।

पिपरी, दुद्धी और चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के की उम्मीदवारी के लिए अभी सपा की तरफ से नाम सामने नहीं आए हैं। बृहस्पतिवार शाम तक इन सीटों के लिए भी नाम फाइनल हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने भी सात नगर निकायों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित होने की पुष्टि की। कहा की शेष नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी उम्मीदवारों के चयन पर विचार विमर्श जारी है। बताते चलें कि नवसृजित अनपरा नगर पंचायत सभी नगर पंचायतों में सबसे बड़ी है।

Also Read

यहीं कारण है कि इस बार सभी की निगाहें इस नगर पंचायत पर टिकी हुई हैं। मुख्यालय पर भी सोनकर खेमे की तरफ से सामने आई दावेदारी को भाजपा के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। उधर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन व्यतीत होने के बावजूद भाजपा और बसपा की तरफ से किसी भी उम्मीदवारों का नाम घोषित न किए जाने के चलते, अटकलबाजी जारी है। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को भाजपा और बसपा खेमे की तरफ से भी उम्मीदवारों का नाम सामने आ सकता है। बता दें कि सोनभद्र में नाम निर्देशन पत्रों को क्रय और जमा करने की तिथि 17 से 24 अप्रैल तक नियत है।

Tags:    

Similar News