UP News: लखनऊ में महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, चौक थाने में तैनात थी साक्षी

चौक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल साक्षी ने मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में सोमवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी छानबीन में जुटी है।

Update:2023-07-10 14:06 IST
Lady constable committed suicide in capital Lucknow (Concept Image)

UP News: राजधानी में एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। चौक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल साक्षी ने मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में सोमवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की अभी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं महिला कांस्टेबल के सुसाइड से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस छानबीन में जुटी, सुसाइड का कारण साफ नहीं-

पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। महिला कांस्टेबल साक्षी राजधानी के चौक थाने में तैनात थी। मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में सोमवार को साक्षी ने सुसाइड कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। महिला कांस्टेबल के सुसाइड करने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

महिला कांस्टेबल के सुसाइड करने के इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं। राजधानी सहित यूपी के कई जिलों में महिला कांस्टेबल के सुसाइड की घटनाएं हो चुकी हैं।

इन महिला सिपाहियों की सुसाइड से मच गया था हड़कंप-

पिछे कुछ सालों में पुलिस विभाग में सुसाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। यूपी में साल भर में कई महिला सिपाहियों के सुसाइड करने के मामले सामने आए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही मामलों के बारे में-

केस-1- 9 अक्टूबर 2022 यूपी के मुजफ्फरनगर के सीओ मंडी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आदर्श यादव ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला शादी से जुड़ा बताया गया।

केस-2-16 सितंबर 2022 को यूपी की बरेली में महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर ली। महिला कांस्टेबल का पति सेना में है। पुलिस ने मीडिया में बयान दिया था कि महिला कांस्टेबल ने पति से झगड़े के कारण सुसाइड कर लिया।

केस-3- यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई पुलिस स्टेशन में तैनात महिला कांस्टेबल सरिता यादव ने 16 मई 2022 को पहले तो अपने हाथ की नस काटी, लेकिन उससे मौत नहीं हुई तो बाद में फंदा बनाकर उस पर झूल गई। पुलिस की जांच में महिला सिपाही सरिता यादव के सुसाइड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।

केस-4- सितंबर 2022 को यूपी के उन्नाव में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर ली। सात लोगों को इसका जिम्मेदार ठहराया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

केस-5- यूपी के कौशांबी में 25 जुलाई 2022 को महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रश्मि सचान की 2019 में पुलिस विभाग में महिला सिपाही के पद पर तैनाती हुई थी।

Tags:    

Similar News