Up Nikay Chuav 2023: 1950 के बाद पहली बार सामान्य जाति की महिला संभालेगी नगरपालिका की कुर्सी, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Up Nikay Chuav 2023: जालौन कस्बे की सीट के 1950 से गठन के बाद पहली बार कोई सामान्य जाति की महिला नगर पालिका की कुर्सी पर बैठेगी।

Update: 2023-04-20 15:05 GMT
UP Nikay Chunav 2023

Up Nikay Chuav 2023:उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन समाप्त हो गया है। दाखिल पर्चों के नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशी वोटरों के गुणा-भाग में जुट गए हैं। इस बार तय हुए आरक्षण ने कई जगहों की सीटों के समीकरण और उनकी तस्वीर बदल दी है। खास बात यह है कि जालौन कस्बे की सीट के 1950 से गठन के बाद पहली बार कोई सामान्य जाति की महिला नगर पालिका की कुर्सी पर बैठेगी। यह सीट सामान्य जाति की महिला के लिए आरक्षित है।

अभी तक बन चुके हैं अन्य सभी वर्गों के अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार जालौन नगर पालिका के इतिहास में अभी तक सभी वर्गों के पालिका अध्यक्ष बनते आए हैं। एक बार यहां सुरक्षित सीट पर महिला भी अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल चुकी हैं। सबसे अधिक दिलचस्पी इस बात को लेकर है नगर पालिका की सीट एक बार महिला के खाते में जा चुकी है, तब यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। लेकिन पहली बार यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। यानी इस बार पहली दफा किसी सामान्य वर्ग की महिला की नगर पालिका की कुर्सी पर ताजपोशी होगी।

गठन के समय ये बने थे प्रमुख

नगर पालिका एलआई चंदन सिंह यादव ने बताया कि 1950 में सबसे पहले जालौन नगर में नगर पंचायत गठन किया गया था। इसके बाद 1971 में नगर पालिका परिषद का गठन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम नगर की जनता द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में गोकुलदास महेश्वरी को चुना गया। वहीं, सर्वप्रथम पालिकाध्यक्ष चतुर्भुज सिंघल को चुना गया। इसके बाद मुन्नीलाल चतुर्वेदी, 1988 में राधेश्याम दीक्षित इटहिया और बालकिशुन यादव भी अध्यक्ष रहे। फिर चुनाव आयोग ने यह सीट एससी के लिए आरक्षित कर दी। जिसमें हरिश्चंद्र जाटव, मानसिंह वर्मा, कांति शाक्य व इसके बाद गुलाब सिंह जाटव प्रमुख चुने गए। जब सीट फिर अनारक्षित हुई तो गिरीश कुमार गुप्ता अध्यक्ष चुने गए। अब पालिकाध्यक्ष की सीट पर पहली बार महिला की ताजपोशी होगी। जिसे हथियाने के लिए सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा रखा है।

Tags:    

Similar News