UP Nikay Chunav 2023: माफियाओं और बुलडोजर वाले क्षेत्रों में कैसा रहा भाजपा का प्रदर्शन

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जुम्मे कीनमाज के बाद भड़की दंगा के बाद योगी का बुलडोजर ऐक्शन में आया था। मुख्य अभियुक्त मुहम्मद जावेद का घर जमीन्दोज कर दिया गाया था। इसके अलावा अतीक अहमद के अवैध निर्माण पर भी बुलडोज चला। आज निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यूपी की जनता ने जम कर बीजेपी को सपोर्ट किया है।

Update: 2023-05-13 16:21 GMT
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 योगी बाबा का बुलडोजर एक अहम मुद्दा था। BJP प्रत्याशी इसकी प्रशंसा कर वोट मांग रहे थे, तो विपक्ष इसे आम जन पर अत्याचार करार दे जनता से वोट मांग रहे थे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर उन क्षेत्रों में निकाय चुनाव के नतीजे क्या रहे। क्या जनता ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया या हार का सामना करना पड़ा।

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जुम्मे कीनमाज के बाद भड़की दंगा के बाद योगी का बुलडोजर ऐक्शन में आया था। मुख्य अभियुक्त मुहम्मद जावेद का घर जमीन्दोज कर दिया गाया था। इसके अलावा अतीक अहमद के अवैध निर्माण पर भी बुलडोज चला। आज निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यूपी की जनता ने जम कर बीजेपी को सपोर्ट किया है। प्रयागराज में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। हालांकि अतीक अहमद वाले चकिया क्षेत्र में सपा पार्षद ने जीत दर्ज की है। उमेश चंद्र गणेश को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत करना शुरू कर दिए हैं।

लखनऊ

लखनऊ में लगातार माफियाओं के अवैध संपत्तियों पर लगातार बुलडोजर गरजते रहते हैं। इस बात को कई नेताओं ने मुद्दा बनाया लेकिन जनता को भाजपा का यही रवैया पसंद है। लखनऊ की जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा को भरपूर प्यार दिया। भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल भारी मतों जीत गई हैं।

एटा

एटा में भी सपा नेता जुगेंदर सिंह यादव और उसके बड़े भाई रामेश्वर सिंह यादव के अवैध आशियाने पर बाबा का बुलडोजर चला था। इसको लेकर सपाईयों ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी। माना जा रहा था कि भाजपा को यहां मुह की खानी पड़ेगी लेकिन निकाय चुनाव में बाबा का जलवा कायम है। तीन सीटों पर भाजपा जबकि एक सीट पर सपा आगे चल रही है।

मऊ

जिन माफियाओं की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर योगी सरकार सोहरत बटोर रही है, उन क्षेत्रों में भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है। जहां अतीक अहमद के क्षेत्र चकिया में सपा प्रत्याशी को जीत मिली। वहीं मुख्तार अंसारी के गढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। बसपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है। यहां से मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी विधायक है। यहां देखना दिलचश्प होगा की भाजपा कितनी सीट जीतती है। हालांकि अभी मतों की गणना हो रही है।

रामपुर

रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है। जौहर विश्वविद्यालय पर बाबा का बुलडोजर चला। आजम व उनके पुत्र द्वारा बने अवैध ढांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया। यहां भी भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है। रामपुर के केमरी नगर पंचायत के वार्ड नं 1 से आप प्रत्याशी अल्वा मेहंदी, वार्ड 10 से आप प्रत्याशी असार अहमद, वार्ड 12 से आप प्रत्याशी नियाज अहमद जीत गए हैं। वहीं आप अध्यक्ष प्रत्याशी रफत अंसार 5500 वोट से आगे हैं। टाण्डा से सपा बढ़त बनाए हुए है। जबकि स्वार, मिलक और बिलासपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

Tags:    

Similar News