UP Nikay Chunav 2023: घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करें कार्यकर्ता, बोले-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

UP Nikay Chunav 2023: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

Update:2023-04-27 03:32 IST
BJP State President Chaudhary Bhupendra (Photo-Social Media)Singh

UP Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वोत्तम प्रदेश बनने की और अग्रसर है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि मोदी-योगी सरकार के रिपार्ट के साथ सघन जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को रायबरेली तथा प्रयागराज में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए विजय का मंत्र दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण है और भाजपा प्रत्येक चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सतत सम्पर्क व सतत संवाद के माध्यम से जनता के साथ सीधा जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर नगरीय निकायों में विकास कार्य तथा निकायों के बीच स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा ने नगरों की तस्वीर बदल दी है। आज स्वच्छ व सुन्दर नगर प्रदेश की पहचान हैै। श्री चौधरी ने कहा भाजपा प्रत्याशियों की विजय से केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा नगर विकास के लिए दिया गया पैसा ईमानदारी से नगर विकास के कार्यों में खर्च होगा और मोदी-योगी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आधुनिक नगरों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ती रहेगी। इसलिए नगरों के विकास के लिए भाजपा की विजय जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान पूरा होने तक एक-एक कार्यकर्ता को परिश्रम के साथ जुटना है और नगर निकाय में कमल खिलाना है ।

Tags:    

Similar News