Live | UP Nikay Chunav 2023 Result: यूपी में लहराया 'भगवा परचम', बीजेपी का मेयर की सभी 17 सीटों पर कब्ज़ा...सपा-बसपा फुस्स !

UP Nikay Chunav 2023 Result: यूपी के 75 जिलों के 17 नगर निगम, 199, नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत के लिए वोटों की गितनी जारी है। हालांकि, अधिकांश सीटों की तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी ने प्रदेश में भगवा परचम लहराया है। हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...न्यूजट्रैक के साथ

Update: 2023-05-13 07:03 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

UP Nikay Chunav 2023 Result Live: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई है। पहली बार प्रदेश के सभी नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं, यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर जश्न का माहौल है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। साथ ही, जनता का भी आभार व्यक्त किया।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत पर कहा कि, सभी 17 नगर निगमों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल रही। यूपी में सुशासन, विकास और सुरक्षा के वातावरण के चलते नगर निकाय चुनाव में जनादेश मिला है।' आपको बता दें, यूपी के 75 जिलों के 17 नगर निगम, 199, नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत के लिए वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक कुछ के नतीजे आने शेष थे।

अमित शाह ने बीजेपी टीम को दी बधाई

निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर सभी कार्यकर्ताओं, भूपेंद्र सिंह चौधरी व पूरी टीम को बधाई। यह विजय नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ की सरकार के जनकल्याण के कार्यों पर मुहर है। बीजेपी पर निरंतर विश्वास के लिए जनता का ह्रदय से आभार।'

भूपेंद्र चौधरी- प्रचंड विजय की हार्दिक बधाई

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (UP BJP President Bhupendra Chowdhary) ने कहा, 'उत्तर प्रदेश नगर निगम/नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह अद्भुत और ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व वाली 'डबल इंजन' की भाजपा सरकार की विकासवादी नीतियों के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस विराट विजय के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार एवं अभिनन्दन।

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...

Tags:    

Similar News