Up Nikay Chunav 2023: क्या चाहते हो कोई आए कनपटी पर गोली मार के चला जाए... बोले - आज़म ख़ान

Up Nikay Chunav 2023: सपा नेता आजम खान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या चाहते हो? चाहते हो कि कोई आए और कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है। आजम ने जनता से अपील करते हुए कहा निजामे हिंद को बचा लो।

Update: 2023-04-29 09:15 GMT

Up Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के रण में सपा नेता आजम खान भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आजम खान ने रामपुर की नगर पालिका के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार फातिमा जबी के समर्थन शुक्रवार को प्रचार किया। वहीं, आजम खान ने एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान आजम खान अपने पुराने अंदाज में नजर आए। आजम खान ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

कानून को बचा लो, आजम की जनता से अपील

आजम खान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या चाहते हो? चाहते हो कि कोई आए और कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है। आजम ने जनता से अपील करते हुए कहा निजाम-ए-हिंद को बचा लो। कानून को बचा लो, कुछ नहीं देना है आपको, सिर्फ अपने आपको हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ, आगे बढ़ेंगे वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे क्योंकि ये हमारा पैदाइशी हक है और हमारे इस हक को दो बार छीना गया है। अगर तीसरी बार छीना गया तो जान लेना सांस लेने का भी हक बांकी नही रहेगा।

आजम खान ने कहा कि जो लोग आज कह रहे हैं कि संविदा की नगर पालिका है। उनको बता देना चाहता हूं कि आज पूरा देश संविदा पर है, लाल किला बिक गया, एयरपोर्ट बिक गए, पोर्ट बिक गए, रेलवे बिक गया, बचा ही क्या है? सिर्फ फौज रह गई है, वह हुकूमत ए हिंद के पास है, वह रहनी चाहिए। हमारी फौज और सरकारी और सरकारी फौज दो अलग चीजे हैं। हमारी फौज आपकी है और हमने इस फौज को हर मुहाने पर लड़ाकर देखा है और फतेह हासिल की है।

आजम खान ने कहा कि रामपुर वालों 150 करोड़ के हिंदुस्तान में तुम्हारी रामपुर की सीट का जिक्र हिंदुस्तान के वजीर ए आजम ने किया है। क्या हुआ विधानसभा के सदस्य रहें या ना रहें। एक शख्स जो नौजवानी की मंजिलें भी नहीं चढ़ सका, उसकी दो बार विधायकी खत्म कर दी गई मेरा और अब्दुल्ला का वोट देने का अधिकार भी खत्म हो गया।

Tags:    

Similar News