UP Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़ा यूपी में पेट्रोल डीजल का भाव, 1 लीटर के लिए अब देने होंगे इतने रुपये

UP Petrol Diesel Price Today 13 February 2023: आपको बता दें कि माल ढुलाई की वजह से यूपी में लगातार चार दिनों से पेट्रोल डीजल के भाव में इजाफा हो रहा है। लगातार वृद्धि से राजधानी लखनऊ में अब 1 लीटर पेट्रोल 97 रुपये के करीब आ गया है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-13 02:04 GMT

UP Petrol Diesel Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Petrol Diesel Price Today 13 February 2023: अगर यूपी में रह रहे हैं तो एक बार पेट्रोल डीजल के दाम जरूर चेक करके घर से बाहर निकलें। कहीं ऐसा न हो कि आप जब पेट्रोल भरवाने के लिए टंकी पर पहुंचे तो पैसे कम पड़ जाएं। क्योंकि यूपी में बीत कई दिनों से पेट्रोल डीजल के भाव में इजाफा देखने को मिल रहा है। तेल कंपनियों ने 13 फरवरी, 2023 को यूपी में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी कर दिये हैं। यूपी में सोमवार को भी पेट्रोल डीजल के भाव में इजाफा हुआ है। आपको बात दें कि प्रदेश में पिछले चार दिनों से तेल के भाव में वृद्धि हो रही है। इस वजह से यहां के लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। वहीं, दाम में बढ़ोतरी का असर पूरे यूपी में दिखाई पड़ा है।

इन वजहों से यूपी में बढ़े तेल के भाव

इंडियन ऑयल के मुताबिक, माल ढुलाई की वजह से यूपी में सोमवार को पेट्रोल डीजल के भाव में बढ़ोतरी हो गई है। यह बढ़ोतरी कुछ पैसों की हुई है। यूपी सभी जिलों में आज पेट्रोल डीजल के भाव कुछ पैसे चढ़े हैं। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल महंगा होने के बाद 96.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर चला गया है। चमड़ा नगरी कानपुर में पेट्रोल 96.25 रुपए और डीजल 89.44 रुपए पर आ गया है। वहीं, प्रयागराज और वाराणसी में भी पेट्रोल डीजल दाम चढ़े हैं। प्रयागराज के पंपों पर पेट्रोल 96.51 रुपए और डीजल 89.71 रुपए पर मिल रहा है, जबकि काशी नगरी वाराणसी में पेट्रोल 97.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.64 रुपए प्रति लीटर में आ गया है।

आगरा और नोएडा में भी महंगा हुआ तेल

इसके अलावा यूपी के अन्य शहरों में भी आज पेट्रोल डीजल में बढ़ोतरी हुई है। आगरा के पंपों पर पेट्रोल 96.33 रुपए तो डीजल 89.50 रुपए प्रित लीटर पर मिल रहा है। बरेली में पेट्रोल 96.67 रुपए और डीजल 89.85 रुपए, गोरखपुर में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.97 रुपये व नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये पर है। जबकि गाजियाबाद सोमवार को पेट्रोल का भाव 96.56 और डीजल का भाव 89.73 पर है।

यूपी के इन शहरों में महंगे हुए तेल

  • अलीगढ़ >>96.73>> 89.88
  • कन्नौज>>97.41>> 90.57
  • उन्नाव>> 96.58>> 89.76
  • सोनभद्र>> 97.53>> 90.71
  • एटा>> 96.50>> 89.67
  • अलीगढ़>>97.02>> 90.16
  • अंबेडकर नगर>> 97.53>> 90.44
  • अमेठी/सीएसएम>>97.62>> 90.79
  • अमरोहा>>96.63>> 90.10
  • औरैया>>96.96>> 90.31
  • आजमगढ़>>97.45>> 90.61
  • बागपत>>96.39>>89.70
  • बहराइच>> 97.11>> 90.25
  • बलिया>>98.27>>90.84
  • बलरामपुर>>96.81>> 90.04
  • बाराबंकी>>96.81>> 90
  • बस्ती>>97.24>> 90.49
  • बिजनौर>>96.63>> 90.49
  • बदायूं>>96.63>> 89.81
  • बुलंदशहर>>97.43>> 90.56
  • चंदौली>>96.73>> 89.92
  • चित्रकूट>>97.53>> 90.71
  • एटा>>96.50>> 89.67
  • इटावा>>97.03>>90.29
  • अयोध्या>>97.03>> 90.22
  • फार्रूबाद >>97.10>> 90.28
  • फतेहपुर>>97.08>> 90.25
  • फिरोजाबाद 96.28>> 89.45
  • गाजीपुर>> 96.80>> 90
  • गोंडा>>96.74>> 89.68
  • हमीरपुर>>97.12>> 90.29
  • हापुड़>>96.48>> 89.65
  • हरदोई>>96.63>> 89.82
  • हाथरस>>96.48>> 89.63
  • जौनपुर>>97.49>> 90.67
  • कौशाम्बी>>96.90>> 90.10
  • कुशीनगर>>96.90>> 89.59
  • लखीमपुर>>97.44>> 90.61
  • ललितपुर>> 97.44>> 90.31
  • महाराजगंज>>96.77>> 89.95
  • महोबा 97.40>> 90.55
  • मथुरा>> 96.08>> 89.25
  • मऊनाथ भंजन>> 97.38>> 90.54
  • मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82
  • मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81
  • पीलीभीत>>97.13>> 90.30
  • प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67
  • रामुपर>> 97.10>> 90.27
  • सहारनपुर>> 97.38>> 90.54
  • संभल>> 96.95>> 90.12
  • संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22
  • संत रविदास नगर>>96.91>> 90.46
  • शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52
  • शामली>> 96.91>> 90.07
  • श्रावस्ती >> 96.84>> 90.04
  • सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80
  • सीतापुर>>97.43>> 90.60
  • सोनभद्र>> 97.53>> 90.71
  • सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45
  • झांसी>> 96.77>> 89.93
  • काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

हर रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं भाव

आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल डीजल के नए भाव हर दिन जारी करती हैं। इसके भाव सुबह 6 बजे जारी होते हैं। इसके अलावा यह कंपनियों लोगों को घर बैठे भी तेल को भाव को पता करने की सुविधा देती हैं। घर बैठ पेट्रोल डीजल के भाव जानने के लिए आपको अपने फोन से एक एसएमएस करना पड़ेगा। अगर आप इंडियन ऑयल के रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद कुछ समय में आपके फोन पर पेट्रोल डीजल के नए भाव की जानकारी मिल जाएगी।

Tags:    

Similar News