UP Petrol Diesel Price Today: लखनऊ सहित कई प्रमुख शहरों में हुआ पेट्रोल डीजल महंगा, खरीदने से पहले चेक करें यहां रेट

UP Petrol Diesel Price Today: बात दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते 9 दिन से पेट्रोल डीजल के भाव में इजाफा हो रहा है। इस इजाफे के बाद लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल इस भाव पर पहुंच गया है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-17 01:58 GMT

UP Petrol Diesel Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Petrol Diesel Price Today 17 February 2023: क्या देश में आने वाले दिनों में लोगों को पेट्रोल डीजल के दाम से राहत मिलने वाली है ? केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात की ओर इशारा भी किया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकारें पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायर में ले आती हैं तो लोगों को इसके भाव में काफी राहत मिली सकती है। वित्त मंत्री के इस बयान के बाद से अब लोग पेट्रोल डीजल को GST दायरे में आने की उम्मीद लगाए हुए हैं। इस उम्मीद के बीच तेल कंपनियों ने 17 फरवरी, 2023 को यूपी में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी कर दिये हैं।

इन वजहों से यूपी में महंगा हो रहा ईंधन

तेल कंपनियों में यूपी के लोगों को शुक्रवार को भी पेट्रोल डीजल के भाव से कोई राहत नहीं प्रदान की है। आज भी यूपी में पेट्रोल डीजल के भाव में बढ़ोतरी हुई है। यह दाम बढ़ोतरी का सिलसिला यूपी में पिछले 9 दिनों जारी से है, जिसकी वजह से लोगों को देश के अन्य राज्यों की तुलना में महंगे दाम पर पेट्रोल डीजल खरीदना पड़ रहा है। प्रदेश में माल ढुलाई व अन्य वजहों के चलते कुछ शहरों में कुछ पैसों की तेल पर बढ़ोतरी आई है।

लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में पेट्रोल डीजल का भाव

इंडियन ऑयल के मुताबिक, दाम बढ़ने के बाद यूपी राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.56 रुपये प्रति लीटर पर गया है। जबकि डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कानपुर में पेट्रोल का भाव 96.25 रुपए और डीजल का भाव 89.44 रुपए प्रति लीटर पर है। इसके अलावा प्रयागराज और वाराणसी में भी आज तेल के भाव बढ़े हैं। प्रयागराज में पेट्रोल 96.51 रुपए और डीजल 89.71 रुपए और वाराणसी में पेट्रोल 97.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.64 रुपए प्रति लीटर पर चल गया है।

इन शहरों में भी बढ़े दाम

वहीं, आज तेल के भाव में बढ़ोतरी के बाद नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये प्रतिलीटर पर मिल रहा है। गाजिबाद में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.73 रुपए पर पहुंच गया है। आगरा में पेट्रोल 96.33 रुपए और डीजल 89.50 रुपए पर मिल रहा है। बरेली में पेट्रोल 96.67 रुपए और डीजल 89.85 रुपए और गोरखपुर में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.97 रुपये पर जा पहुंचा है।

इन शहरों का पेट्रोल डीजल के भाव मिली राहत

अलीगढ़ >>96.73>> 89.88

कन्नौज>>97.41>> 90.57

उन्नाव>> 96.58>> 89.76

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

एटा>> 96.50>> 89.67

अलीगढ़>>97.02>> 90.16

अंबेडकर नगर>> 97.53>> 90.44

अमेठी/सीएसएम>>97.62>> 90.79

अमरोहा>>96.63>> 90.10

औरैया>>96.96>> 90.31

आजमगढ़>>97.45>> 90.61

बागपत>>96.39>>89.70

बहराइच>> 97.11>> 90.25

बलिया>>98.27>>90.84

बलरामपुर>>96.81>> 90.04

बाराबंकी>>96.81>> 90

बस्ती>>97.24>> 90.49

बिजनौर>>96.63>> 90.49

बदायूं>>96.63>> 89.81

बुलंदशहर>>97.43>> 90.56

चंदौली>>96.73>> 89.92

चित्रकूट>>97.53>> 90.71

एटा>>96.50>> 89.67

इटावा>>97.03>>90.29

अयोध्या>>97.03>> 90.22

फार्रूबाद >>97.10>> 90.28

फतेहपुर>>97.08>> 90.25

फिरोजाबाद 96.28>> 89.45

गाजीपुर>> 96.80>> 90

गोंडा>>96.74>> 89.68

हमीरपुर>>97.12>> 90.29

हापुड़>>96.48>> 89.65

हरदोई>>96.63>> 89.82

हाथरस>>96.48>> 89.63

जौनपुर>>97.49>> 90.67

कौशाम्बी>>96.90>> 90.10

कुशीनगर>>96.90>> 89.59

लखीमपुर>>97.44>> 90.61

ललितपुर>> 97.44>> 90.31

महाराजगंज>>96.77>> 89.95

महोबा 97.40>> 90.55

मथुरा>> 96.08>> 89.25

मऊनाथ भंजन>> 97.38>> 90.54

मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82

मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81

पीलीभीत>>97.13>> 90.30

प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67

रामुपर>> 97.10>> 90.27

सहारनपुर>> 97.38>> 90.54

संभल>> 96.95>> 90.12

संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22

संत रविदास नगर>>96.91>> 90.46

शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52

शामली>> 96.91>> 90.07

श्रावस्ती >> 96.84>> 90.04

सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80

सीतापुर>>97.43>> 90.60

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45

झांसी>> 96.77>> 89.93

काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

हर रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं भाव

भारत में पेट्रोल डीजल के भाव हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं। सरकारी तेल कंपनियां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की समीक्षा करने के बाद तेल भाव जारी करते हैं। बता दें कि देश के हर राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों कुछ परिवर्तन देखने को मिला है। दामों में यह परिवर्तन एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट के चलते आता है।

फोन से पता करें तेल भाव

तेल कंपनियां लोगों को घर बैठे भी पेट्रोल डीजल के भाव को जानने की सुविधाएं प्रदान करती हैं। इंडियन ऑयल के भाव पता करने के लिए RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा। बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल ग्राहकों को HPPrice तथा अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें। इसके सेंड होते कुछ ही देर में तेल के भाव की जानकारी मिल जाएगी।

Tags:    

Similar News